गर्मी में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती है. पर जरूरी नहीं कि आप इसके लिए हर बार दवाई ही खाएं. आप बरसों पुरानी चावल की ये रेसिपीज भी ट्राय कर सकते हैं.
गर्मी में शरीर को पावर और एनर्जी दोनों की जरूरत होती है. इसके लिए चावल से बेहतर विकल्प और कोई हो ही नहीं सकता. ये पचने में आसान तो है ही साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देने में मददगार भी है.
यहां हम आपको चावल के 5 अलग अलग रेसिपीज बता रहे हैं जो दस्त और डायरिया रोकने में आपकी जरूर मदद करेगा.
चावल और छाछ: खूब पके हुए चावल में छाछ, काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर खाने से यह न केवल टेस्ट में अच्छा लगता है बल्कि पेट को भी बांधता है.
चावल और दही: सफेद चावल और दही आसानी से पच जाता है और बॉवेल मूवमेंट को धीमा कर देता है.
चावल और माड़: चावल को कुकर में पकाने की जगह पतीले में तीन गुणा ज्यादा पानी के साथ पकाएं और जब चावल पक जाए तो पके हुए चावल को छानकर निकले हुए चावल के पानी के साथ काला नमक और घी के साथ खाएं.
चावल और मूंग दाल की खिचड़ी :बराबर मात्रा में मूंग दाल और चावल को कूकर में ज्यादा पानी डालकर उसमें हल्दी नमक के साथ पकाएं. जीरे से छौंक कर खाने में यह और भी टेस्टी लगेगा.
चावल,घी और नमक: इसे बनाने के लिए चावल को ज्यादा पानी डालकर खूब पका लें अब इसमें घी और नमक मिलाकर गर्मा गर्म खाएं. मोशन के द्वारा शरीर को जो एक्सट्रा पानी और सोडियम निकल जाता है वो ये चावल पूरा कर देता है.
35 की उम्र के बाद चुपचाप कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, जानें महिलाओं को क्यों रहना चाहिए अलर्ट?
Vitamin Deficiency For Mental Health : डिप्रेशन और एंग्जायटी का छिपा कारण हो सकती है शरीर में इन विटामिन्स की कमी, ऐसे पहचानें संकेत
Painkillers In Summer: क्या गर्मियों में आप भी बार-बार ले रहे पेनकिलर, जानें किडनी के लिए यह कितने खतरनाक?
Overthinking At Night: रात में शरीर थका हुआ है लेकिन दिमाग रहता है एक्टिव? जानिए क्यों बढ़ती है ओवरथिंकिंग और नींद न आने की समस्या
Scalp Sunburn: सिर्फ त्वचा ही नहीं, स्कैल्प भी हो सकता है सनबर्न का शिकार, एक्सपर्ट बोले- इसे न करें नजरअंदाज
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त