एक्सप्लोरर

रियो ओलम्पिक पर जीका का खतरा, क्या टल जाएंगे ओलंपिक्स?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को 100 से अधिक प्रमुख चिकित्सकों और प्रोफेसरों ने आगामी रियो ओलम्पिक खेलों के आयोजन के संबंध में पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर ब्राजील में जीका वायरस के संक्रमण को देखते हुए रियो ओलम्पिक खेलों को स्थगित या स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए. डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक मार्गरेट चान को शुक्रवार को लिखे पत्र में चिकित्सकों और प्रोफेसरों ने कहा है कि उन्होंने इन खेलों को स्थगित या स्थानांतरित करने की सिफारिश इस सच्चाई के बावजूद की है कि रियो ओलम्पिक को अब टाला नहीं जा सकता और इसकी सफलता पर भी कोई शक नहीं है. इस पत्र में कहा गया, "हमारी सबसे बड़ी चिंता वैश्विक स्वास्थ्य है. ब्राजील में फैल रहा जीका वायरस स्वास्थ्य को इस प्रकार हानि पहुंचा सकता है, जो विज्ञान ने आज तक कभी देखा नहीं होगा." इस पत्र के बाद हालांकि, डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी बयान में यह कहा गया है कि रियो 2016 ओलम्पिक को स्थगित किए जाने या इसे स्थानांतरित किए जाने से जीका वायरस के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रसार में कोई परिवर्तन नहीं होगा. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संगठन ने इस पर गौर किया है कि ब्राजील इस वायरस का केंद्र है और इसके लगातार प्रसार के मामले दर्शाने वाले 60 देशों में से एक है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, "लोग कई कारणों से इन देशों का लगातार दौरा कर रहे हैं. इसके प्रसार को रोकने का सबसे अच्छा तरीका यहीं है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य यात्रा सलाह का पालन किया जाए." अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने कहा है कि उसका ओलम्पिक खेलों को स्थगित करने या स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है. अधिकारियों ने पत्र में लिखा है कि जीका वायरस पहले की तुलना में अब अधिक गंभीर नजर आ रहा है और मच्छरों के खिलाफ चलाए गए कार्यक्रमों के बावजूद रियो क्षेत्र में स्थिति खराब होती जा रही है. पत्र में कहा गया, "इस खतरे को बढ़ने देना अनैतिक है. इसलिए जरूरी है कि डब्ल्यूएचओ जीका, ओलम्पिक खेलों तथा यात्रा संबंधी सुझावों पर सबूतों के आधार पर मूल्यांकन करे." ओलम्पिक खेलों का आयोजन रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होगा, जिसमें 500,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget