एक्सप्लोरर

चाय की जगह पीएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, वजन घटाने के अलावा ये हैं फायदे

अगर आप अपना मेटाबॉलिज्म तेज करना चाहते हैं और जल्दी वजन घटाना चाहते हैं, तो चाय की जगह रोज ये 5 ड्रिंक्स पिएं. इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और कई फायदे भी होंगे.

ज्यादातर लोग सुबह उठकर चाय पीते हैं. कई लोगों को दिन में कई बार चाय पीने की आदत होती है. लेकिन क्या आपको पता है बार-बार चाय पीने से आपकी सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है. वहीं अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो चाय आपके लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है. वजन कम करने के लिए आपको डाइट और वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा आप दिन भर जो ड्रिंक्स ले रहे हैं उस पर भी फोकस करना जरूरी है. आपको अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करने की जरूरत है. इससे आपके स्वास्थ्य और शरीर पर बड़ा असर पड़ता है.

दरअसल आप दिनभर में जो ड्रिंक्स पीते हैं उसे लेकर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. दिनभर पीए जाने वाले पेय आपका वजन घटाने और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में कुछ हेल्दी पेयपदार्थों को शामिल करते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है. इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा जिससे आप स्वस्थ रहेंगे. हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और वजन भी कम होगा. 

1-ग्रीन टी- वजन कम करने के लिए एक और सबसे अच्छा ड्रिंक है ग्रीन टी. इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है. रोज ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. अगर आप रोज सुबह की चाय की जगह ग्रीन टी पीते हैं तो इससे आपका वजन आसानी से कम होने लगता है. ग्रीन टी पीने से शरीर पर फैट जमा नहीं होता. इसके अलावा ग्रीन टी में थोड़ा कैफीन भी होता है जो आपको एनर्जी देता है.

2-अदरक वाली चाय- अगर आपको चाय ही पीनी है तो अदरक वाली चाय पीएं. अदरक में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. रोज अदरक की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है. वजन कम करने के लिए आप खाना खाने से पहले अदरक का पानी भी पी सकते हैं. इससे आपका पेट भरा भरा लगेगा और आप कम खाना खाएंगे.

3- ब्लैक कॉफी- बहुत सारे लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है. अगर आपको भी ऐसी ही आदत है तो इसे आप कॉफी से बदल सकते हैं. कॉफी पीने से वजन कम होता है. कॉफी में कैफीन होता है जो ऊर्जा की मात्रा को कम करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. जब कभी काम करते हुए आपको आलस आने लगे तो आप एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और आलस दूर भाग जाएगा. कॉफी पीने से मूड भी अच्छा हो जाता है. लेकिन ध्यान रखें वजन कम करने के लिए सिर्फ ब्लैक कॉफी ही फायदा करती है.

4-एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर के कई फायदे हैं इससे आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है फैट बर्न की प्रक्रिया तेज होती है. इसमें एसिटिक एसिड नाम का फैट बर्न करने वाला यौगिक होता है जिससे इंसुलिन के स्तर कम होता है. एक चम्मच एप्पल साइडर को एक गिलास पानी में डालकर पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती. आप ओवर इटिंग से बचते हैं और धीरे धीरे आपका वजन भी कम होने लगता है

5- नारियल पानी- आज के मिलावट वाले दौर में नारियल पानी सबसे शुद्ध पेय है नियमित रूप से नारियल पानी पीने से आप वजन भी कम कर सकते हैं. ठंडा ठंडा नारियल पानी पीने में स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होता है. नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है. नारियल पानी में जैव-सक्रिय एंजाइम होते हैं जो डाइजेशन के साथ मोटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है. इसके अलावा नारियल पानी पीने से आपके इंसुलिन में सुधार आता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. आपको वजन कम करने के लिए रोज एक ताजा नारियल पानी पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखना है तो खाने और पीने में इस्तेमाल करें पिंक साल्ट

Health Live

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget