एक्सप्लोरर

World Toilet Day: क्या भारत के 'टॉयलेट मैन' को जानते हैं आप? लक्ष्य हासिल करने को परिवार से भी ले लिया था पंगा

World Toilet Day: पूरी दुनिया 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे के तौर पर मनाती है. लेकिन क्या आप उस भारतीय के बारे में जानते हैं जिसे पूरी दुनिया टॉयलेट मैन के नाम से जानती है.

कुछ सालों पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी 'पैड मैन'. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला. लोगों ने समाज को संदेश देने वाली इस फिल्म को और अक्षय कुमार के किरदार को खूब सराहा. आज वर्ल्ड टॉयलेट डे के दिन हम जिस किरदार की बात कर रहे हैं उन्हें दुनिया टॉयलेट मैन के नाम से जानती है. चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं की कहानी बताते हैं.

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टॉयलेट डे

दुनियाभर में हर साल 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है. इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में की थी. इस दिन दुनियाभर में लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय के लिए जागरुक किया जाता है.

कौन हैं टॉयलेट मैन?

दुनिया जिसे टॉयलेट मैन के नाम से जानती है उनका असली नाम बिंदेश्वर पाठक है. बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बाघेल गांव में जन्में बिंदेश्वर ने अपने जीवन में स्वच्छता अभियान को लेकर ऐसे-ऐसे बड़े काम किए कि उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. यहां तक कि वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में उन्हें मिनी क्रांतिकारी तक बताया. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मिनी क्रांतिकारी ने ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी शौचालय उपलब्ध कराने को लेकर उपलब्धि हासिल की थी.

अमेरिकी सेना भी थी मुरीद

बिंदेश्वर पाठक ने अपने मिशन को और बड़ा बनाने के लिए 1970 के दशक में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज की स्थापना की. इस संस्था के जरिए उन्होंने ना सिर्फ देश के बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर शौचालय बनवाए, बल्कि देश से बाहर भी काम किया. जैसे साल 2011 में अफगानिस्तान में अमेरीकी सेना के लिए एक खास तरह के शौचालयों के निर्माण का जिम्मा भी सुलभ इंटरनेशनल ने ही उठाया. ये शौचालय बायो गैस से संचालित होते थे.

समाज कल्याण के लिए परिवार से भी लड़ गए

बिंदेश्वर पाठक जाति से ब्राह्मण थे. इसलिए वो जिस तरह का काम कर रहे थे, उसे उनका समाज स्वीकार नहीं कर पा रहा था. साल 2017 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बिंदेश्वर पाठक ने अपने बचपन की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि एक बार जब वह छोटे थे तो उनके घर में एक महिला आई, जो अक्सर तभी आती थी जब किसी का प्रसव होता था. उस महिला के घर से जाने के बाद उनकी दादी ने पूरे घर में गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध किया. ये बात उन्हें समझ नहीं आई. जब इसे लेकर उन्होंने घर वालों से पूछा तो उनसे बताया गया कि वह एक अछूत महिला है, इसलिए उसके जाने के बाद घर को शुद्ध किया गया. ये बात उन्हें काफी बुरी लगी और उन्होंने इसके लिए घर में विरोध करना शुरू कर दिया.

घर वालों को जब उनके विरोध का कोई इलाज नहीं दिखा तो वो लोग एक पुजारी को घर बुला लाए, ताकि वह उन्हें समझा सके. पुजारी ने उन्हें समझाया लेकिन जब वह समझा नहीं पाया तो उसने पाठक के घर वालों से कहा कि बिंदेश्वर संक्रमित हो गए हैं, इसलिए उन्हें घर से निकाल देना चाहिए. इस पर उनकी मां ने विरोध दर्ज कराया. इसके बाद पुजारी ने एक और उपाय बताया जो और कठिन था. इस उपाय में बिंदेश्वर पाठक को गाय का मूत्र और गोबर एक साथ निगलना था. पाठक इंटरव्यू में बताते हैं कि इस घटना ने उनके जीवन को बदल दिया और उन्हें एक उद्देश्य दे दिया कि कैसे वो मैला ढोने और उसे छूने की प्रथा को खत्म कर सकें.

कब हुआ बिंदेश्वर पाठक का निधन?

ऐसे इंसान शारीरिक रूप से भले ही मर जाएं, लेकिन वैचारिक रूप से वो हमेशा ज़िंदा रहते हैं. 15 अगस्त 2023 वो तारीख थी, जब बिंदेश्वर पाठक ने अपनी आखिरी सांस ली. इस इंसान ने इतने महान काम किए थे कि साल 2016 में न्यूयॉर्क में उनके नाम पर बिंदेश्वर पाठक डे सेलिब्रेट किया गया. इसके साथ ही आपको बता दें बिंदेश्वर पाठक को फ्रांस का लीजेंड ऑफ प्लैनेट अवॉर्ड, दुबई इंटरनेशनल अवॉर्ड, एनर्जी ग्लोब अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में दम दिखाने को तैयार ट्रांसजेंडर, जानें किन-किन फील्ड में हुनर से रूबरू करा चुका है यह तीसरा धड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ से लेकर लखीमपुर खीरी तक, जानें यूपी के किस जिले में कितना महंगा मिल रहा LPG सिलेंडर?
हापुड़ से लेकर लखीमपुर खीरी तक, जानें यूपी के किस जिले में कितना महंगा मिल रहा LPG सिलेंडर?
कौन थीं अरुणा शानबाग, जिनके लिए सबसे पहले हुई थी इच्छामृत्यु की मांग? 43 साल तक झेले थे दरिंदगी के जख्म
कौन थीं अरुणा शानबाग, जिनके लिए सबसे पहले हुई थी इच्छामृत्यु की मांग? 43 साल तक झेले थे दरिंदगी के जख्म
चीन में किन लोगों को कहा जाता है Naked Officials, क्या है ऐसा करने की वजह?
चीन में किन लोगों को कहा जाता है Naked Officials, क्या है ऐसा करने की वजह?
क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?
क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
Gorakhpur News: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
गोरखपुर: रमजान के आखिरी दिनों में बाजार गुलजार, ईद की खरीदारी तेज
US-Iran War: 'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
'ईरान 47 सालों का हिसाब दे रहा...', ट्रंप ने तेहरान की नब्ज पर किया वार, होर्मुज स्ट्रेट पर दी खुली चेतावनी
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Iran Cyber Attack: 'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
'स्कूल पर हमले का जवाब...', अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी स्ट्राइकर को ईरान ने किया हैक, साइबर अटैक से बवाल
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget