एक्सप्लोरर

African Hair: अफ्रीका में ज्यादातर लोगों के बाल घुंघराले ही क्यों होते हैं, क्या इसके पीछे भी है कोई साइंस?

African Hair: दुनियाभर में लोगों के बालों की बनावट अलग-अलग होती है. लेकिन अफ्रीका में ज्यादातर लोगों के बाल घुंघराले और टाइट कॉइली तरीके के होते हैं. इसके पीछे वहां का मौसम मुख्य भूमिका निभाता है.

African Hair: सभी चाहते हैं कि उनके बार लंबे, घने और चमकदार हों और वो अंदर से भी उतने ही मजबूत बने रहें. इसके लिए लोग न जानें क्या क्या नहीं करते हैं. होम रेमेडीज से लेकर दुनियाभर के केमिकल ट्रीटमेंट करा लेते हैं. हालांकि इससे कुछ लोगों की बालों की सेहत में सुधार आता है, लेकिन कुछ पर कोई असर नहीं होता है. कुछ लोग स्ट्रेट बालों के लिए ट्रीटमेंट कराते हैं तो वहीं कुछ एफ्रो हेयर्स के लिए. एफ्रो हेयर्स मतलब अफ्रीकन लोगों की तरह एकदम कर्ली बाल. क्या आपके दिमाग में भी कभी यह ख्याल आया है कि अफ्रीका के लोगों के बाल आम लोगों के बालों की तरह इतने अलग क्यों होते हैं. 

अफ्रीकन लोगों के बार घुंघराले क्यों होते हैं?

अफ्रीका का मौसम अक्सर गर्म रहता है, क्योंकि यह मुख्य रूप से भूमध्य रेखा के पास स्थित है. यहां सूर्य की किरणें सीधी और बहुत तेज पड़ती हैं, जिससे पूरे महाद्वीप में गर्म तापमान बना रहता है. उत्तरी और दक्षिणी अफ्रीका में कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जो रेगिस्तानी हैं, जहां तापमान बहुत ज्यादा होता है और बारिश बहुत कम होती है. ऐसे में यहां पर गर्मी से बचने की खास जरूरत होती है. इसीलिए माना जाता है कि यहां के लोगों के घुघराले बाल अफ्रीकी महाद्वीप के गर्म और नम जलवायु के लिए एक अनुकूल होते हैं. इस वजह से सिर पर सीधी तेज धूप की किरणें नहीं पड़ती हैं और खोपड़ी को ठंडा रखने और सूर्य से बचाने में मदद मिलती है. 

क्यों अलग होती है बाल की बनावट?

इसके अलावा टाइट कॉइली हेयर्स सूरज की हानिकारक किरणों से सिर की बेहतर सुरक्षा करते हैं. बालों में जीन का अहम योगदान होता है. स्पेसिफिक जीन जैसे कि प्रोटीन ट्राइकोहेलिन से संबंधित हैं. ये बाल की बनावट को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं. जबकि घुंघराले और एफ्रो-बनावट वाले बाल अफ्रीकी मूल के लोगों में कॉमन हैं. यह अन्य जातीय समूहों के लोगों में भी पाए जा सकते हैं, जिनमें यूरोपीय, एशियाई और मूल अमेरिकी वंश भी शामिल हैं.

कितने तरह के होते हैं बाल 

दुनिया भर में लोगों के बालों के प्रकार मुख्य रूप से चार प्रकार में बांटे गए हैं- सीधे, वेवी हेयर्स, घुंघराले और कॉयली हेयर्स, जिनमें से हर एक के सब-सेक्शन भी होते हैं. 

टाइप 1 - सीधे बाल: टाइप 1 बाल सीधे होते हैं और उनमें कर्ल और वेव नहीं होते. यह ऑयली होते हैं, क्योंकि स्कैल्प से सीबम आसानी से बालों के शाफ्ट तक पहुंच सकता है. ऐसे बालों को आमतौर पर संभालना और स्टाइल करना आसान होता है.

टाइप 2 - वेवी हेयर: टाइप 2 (ए, बी, सी) बाल वेवी होते हैं और उनमें हल्का एस-आकार का कर्ल पैटर्न होता है. यह लूज, समुद्र की लहरों की तरह हो सकता है. टाइप 2 बालों को अपने आकार और बनावट को बनाए रखने के लिए कुछ कोशिशों की जरूरत होती है.

टाइप 3 - घुंघराले बाल: टाइप 3 (ए, बी, सी) बाल घुंघराले होते हैं और इनमें कर्ल पैटर्न अधिक स्पष्ट होता है. यह ढीले, बाउंसी वाले कर्ल से लेकर टाइट, स्प्रिंगी कर्ल तक होता है. टाइप 3 बाल रूखे होते हैं, क्योंकि स्कैल्प से नेचुरल ऑयल को बालों के शाफ्ट तक पहुंचने में कठिनाई होती है. इसके आकार को बनाए रखने के लिए इसे अधिक नमी और देखभाल की आवश्यकता होती है.

टाइप 4 - कॉइली हेयर: टाइप 4 (ए, बी, सी) बाल कॉइली होते हैं और इनमें टाइट, जिग-जैग कर्ल पैटर्न होता है. यह टाइट कॉइल से लेकर किंकी तक होते हैं. टाइप 4 बाल बहुत रूखे और नाजुक होते हैं. इनको टूटने से बचाने और अपने आकार को बनाए रखने के लिए बहुत अधिक नमी और सॉफ्ट हैंडलिंग की जरूरत होती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
India Developed Country Criteria: भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
Pakistan PF Rules: भारत में PF की मिनिमम लिमिट 1800 रुपये, जानें पाकिस्तान में कितना कटता है पीएफ?
भारत में PF की मिनिमम लिमिट 1800 रुपये, जानें पाकिस्तान में कितना कटता है पीएफ?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget