एक्सप्लोरर

Supermoon 2024: कभी मिस मत करना आसमान में होने वाली ये पांच चीजें, इनके सामने सुपरमून भी लगेगा फीका

Supermoon in India: 19 अगस्त को लगने वाला सुपरमून बेहद खास है, क्योंकि यह भारत में भी नजर आएगा. यह साल 2024 का पहला सुपरमून है.

19 अगस्त को रात 11 बजकर 56 मिनट पर सुपरमून लगेगा. खास बात यह है कि इसे भारत में भी देखा जा सकेगा. यह 2024 का पहला सुपरमून है, जिसके बाद सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2024 में भी सुपरमून नजर आएंगे. क्या आप जानते हैं कि आसमान में ऐसी तमाम चीजें हैं, जो सुपरमून से भी ज्यादा शानदार हैं. हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी मिस नहीं करना चाहिए और इनके सामने सुपरमून भी फीका पड़ जाता है.

कब नजर आता है सुपरमून?

मोनाश यूनिवर्सिटी के माइकल जेआई ब्राउन का मानना है कि सुपरमून रोमांचक लग सकता है, लेकिन यह एक मामूली संयोग का नतीजा होता है. उन्होंने बताया कि चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है. हमसे इसकी दूरी 357,000 से 407,000 किलोमीटर तक होती है. जब चंद्रमा और सूर्य पृथ्वी से लगभग विपरीत दिशा में होते हैं तो धरती पर पूर्णिमा होती है। 'सुपरमून' भी एक पूर्णिमा है, जहां चंद्रमा की कक्षा में इसकी स्थिति पृथ्वी के निकटतम दृष्टिकोण के 10 फीसदी के भीतर होती है. बस इसी वजह से सुपरमून नजर आने लगता है. सामान्य पूर्णिमा के चांद से सुपरमून करीब 14 फीसदी बढ़ा होता है. 

चांद देखने का सबसे अच्छा वक्त कब?

माइकल जेआई ब्राउन के मुताबिक, चंद्रमा को देखने का सबसे अच्छा वक्त वह है, जब इसकी छाया सबसे लंबी होती है। ये लंबी परछाइयां चांद के गड्ढों और पहाड़ों को आसपास के मैदानों से अलग दिखाने में मदद करती हैं. जब चंद्रमा रात के आकाश में आधे चंद्रमा के रूप में दिखाई देता है तो उसकी छाया सबसे लंबी होती है. वहीं, पूर्णिमा या सुपरमून के दौरान छाया सबसे छोटी होती है.

आसमान की ये चीजें कभी मिस मत करना

माइकल जेआई ब्राउन ने कहा कि आसमान में ऐसी तमाम चीजें होती हैं, जिनके सामने सुपरमून कहीं नहीं टिकता है. उन्होंने बताया कि मई 2024 के दौरान दुनिया भर में लाखों लोगों ने उज्ज्वल अरोरा देखा. इनमें वे पॉइंट्स भी शामिल हैं, जहां से अरोरा बेहद कम दूर नजर आया. इसके अलावा धूमकेतू को देखना भी अद्भुत हो सकता है. धूमकेतु आंतरिक सौर मंडल में घूमता है और चमकदार पूंछ बनाता है, जो लाखों किलोमीटर लंबी होती है और पृथ्वी से दिखाई देती है। इनके अलावा पूर्ण सूर्यग्रहण बेहद शानदार होता है. उस वक्त दिन कुछ देर के लिए रात में बदल जाता है. वहीं, चंद्रग्रहण का अनुभव भी किसी शानदार चीज से कम नहीं होता. साथ ही, जब चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का हो जाता है तो वह नजारा एकदम अलग होता है.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से कैसे वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने कही चौंकाने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Aurangzeb: औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget