एक्सप्लोरर

ऐसा क्या हुआ था कि हिटलर की मौत के बाद जर्मनी में हजारों लोगों ने आत्महत्या कर ली थी?

इतिहासकार फ्लारियन हूबर की ‘प्रॉमिस मी यू विल शूट योरसेल्फ’ नाम से प्रकाशित किताब में इससे जुड़े सनसनीखेज प्रसंगों का खुलासा किया गया है. जर्मनी में इसका जिक्र करना मना था.

Suicide Wave: जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर का नाम तो आपने सुना ही होगा. द्वितीय विश्वयुद्ध के आखिरी समय में इस नाज़ी तानाशाह ने खुद को गोली मार ली थी. हिटलर के साथ कई बड़े नाज़ी नेताओं ने भी खुदकुशी कर ली थी. हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को खुदकुशी की थी, जिसके बाद नाज़ी जर्मनी ने 8 मई को आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद जर्मनी में एक अजीब-सी स्थिति बनी और हजारों जर्मन पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने आत्महत्या कर ली. इसे सामूहिक आत्महत्या लहर या मास सुसाइड वेव के नाम से जाना जाता है.

इस सुसाइड वेव का जिक्र करने में सबको हिचकिचाहट रहती थी, लेकिन साल 2015 में इस विषय पर जब एक जर्मन किताब छपी तो बेसटसेलर बुक बन गई. इतिहासकार फ्लारियन हूबर की इस किताब को ‘प्रॉमिस मी यू विल शूट योरसेल्फ’ नाम से प्रकाशित किया गया है. जिसमें इससे जुड़े सनसनीखेज प्रसंगों का खुलासा किया गया है.

क्या थी वजह? 

साल 2015 में एक इंटरव्यू में किताब के लेखक हूबर ने कहा था कि उस दौरान सोवियत यूनियन को जर्मनी के दुश्मन के तौर पर देखा जा रहा था. सोवियत की सेना को लाल सेना के नाम से भी जाना जाता था. हिटलर की मौत के बाद जर्मनी की जनता में खौफ फैल गया था कि लाल सेना उनके साथ हत्या, बलात्कार और घिनौन अत्याचार करेगी. इसी डर के मारे लोग खुदकुशी करने पर मजबूर हो गए थे.

हूबर ने अपनी किताब में भी इसी तरह की बातों का उल्लेख करते हुए बताया है कि लोगों को महसूस होने लगा था कि लाल सेना के इस आशंकित अत्याचार से बचने का एकमात्र रास्ता खुदकुशी करना है था. खुदकुशी के तरीकों में ज्यादातर डूबकर, खुद को गोली मारकर, फंदे से झूलकर या जहर खाने को अपनाया गया था.

सुसाइड वेव का ज़िक्र मना था?

अंग्रेज़ी में छापते हुए प्रकाशकों ने हूबर की किताब के बारे में लिखा है कि यह एक अनकही और अनसुनी कहानी है. इसके अलावा गार्जियन नाम के एक अंग्रेज़ी मीडिया समूह ने लिखा है कि साल 2009 में इस विषय पर एक यूरोपीय इतिहासकार क्रिश्चियन गॉशेल ने भी किताब लिखी थी. लेकिन हूबर का कहना है कि उनकी किताब छपने के दौरान तक जर्मनी में इस विषय पर बात करने में एक हिचक देखने को मिलती थी. 

यह भी पढ़ें - इस शख्स के नाम है सबसे ज्यादा टाइम तक सोने का रिकॉर्ड... इतने दिन तक सोता ही रहा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget