एक्सप्लोरर

भारत में आजादी के बाद सबसे बड़ा जन आंदोलन कब हुआ था, कितनी भीड़ आई थी?

वर्ष 2020 का ऐतिहासिक किसान आंदोलन भारत की आजादी के बाद का सबसे बड़ा जन आंदोलन माना जाता है, जिसमें देशव्यापी हड़ताल के दौरान करीब 25 करोड़ लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की गई थी.

दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर देशव्यापी राजनीतिक और सामाजिक लड़ाई का केंद्र बन गया है. हाल ही में चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर व्यापक विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी और खींचा है. मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं. 

इस आंदोलन ने स्वतंत्र भारत के उन बड़े जन आंदोलनों की यादें ताजा कर दी हैं, जिन्होंने देश की सत्ता और सियासत को हिलाकर रख दिया था. आइए जानते हैं, भारत के उस आंदोलन के बारे जो देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया. 

आजादी के बाद का सबसे बड़ा जन आंदोलन

स्वतंत्र भारत के इतिहास में साल 2020-21 में हुआ किसान आंदोलन सबसे बड़ा और व्यापक जन आंदोलन माना जाता है. तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर करीब एक साल से अधिक समय तक चला था. राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर इस आंदोलन ने इतिहास रच दिया, क्योंकि यह मानव इतिहास के सबसे अनुशासित और बड़े प्रदर्शनों में से एक था. 

कितनी भीड़ उमड़ी थी आंदोलन में?

इस आंदोलन के दौरान भीड़ और भागीदारी का आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर-दिसंबर 2020 में देशव्यापी हड़ताल के दौरान एक ही दिन में करीब 25 करोड़ से अधिक लोगों नें हिस्सा लिया था. दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक रुके किसानों की तादाद रोजाना लाखों में थी. इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लाखों लोग बारी-बारी से इस भीड़ का हिस्सा बनते रहे, जिसके कारण सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जनसैलाब दिखाई देता था. 

यह भी पढ़ें: कहां से हुई लोकतंत्र की शुरुआत? कहां बनी थी पहली पार्लियामेंट

जेपी आंदोलन और अन्ना आंदोलन भी रहे ऐतिहासिक

किसान आंदोलन से पहले भी देश ने कई बड़े जन आंदोलन देखे हैं. साल 1974 में जयप्रकाश नारायण का संपूर्म क्रांति आंदोलन हुआ था, जिसने इंदिरा गांधी सरकार की नींव हिला दी थी. उस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ जुटी थी, जिसे आजादी के बाद का पहला सबसे बड़ा जनसैलाब कहा गया.

इसके बाद साल 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन शुरू हुआ था. इस आंदोलन में देश के कोने-कोने से लाखों युवा और नागरिक सड़कों पर उतर आए थे, जिसने देश के एक बड़े राजनीतिक बदलाव का रास्ता साफ किया था. 

यह भी पढ़ें: क्या प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के खिलाफ भी हो सकती है FIR, क्या है कानून?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
Advertisement

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget