एक्सप्लोरर

मुंबई के जिस इलाके में रहते हैं सैफ अली खान, वहां कितने रुपये में मिल जाता है फ्लैट?

अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात बड़ा हमला हुआ है.इस हमले में हमलावर ने उनके गले पर 6 बार वार किया है, उनका इलाज जारी है. क्या आप जानते हैं कि सैफ बांद्रा में जहां रहते हैं, वहां फ्लैट की कीमत क्या है.

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक अज्ञात शख्स ने चाकू से उनके ऊपर हमला किया गया है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैफ मुंबई के जिस इलाके में रहते हैं, वहां फ्लैट की कीमत क्या है और वो मुंबई का कितना सुरक्षित इलाका है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

कब हुआ हमला? 

जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे चोर उनके बांद्रा वाले घर में घुसा था, जहां पर सैफ अली खान सो रहे थे. चोर के घुसने पर नौकरानी ने उसका विरोध किया था, जिसके बाद चोरी ने नौकरानी पर हमला किया. वहीं नौकरानी और हमलावर के बीच हो रही हाथापाई की आवाज सुनकर सैफ अपने रुम से बाहर आए थे, जिसके बाद सैफ ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की थी. लेकिन हमलावर ने उनके पर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक सैफ पर धारदार हथियार से छह बार हमला किया गया है. इस हमले में उनकी गर्दन, बायीं कलाई, छाती पर चोट आई है और चाकू का एक छोटा हिस्सा उनकी रीढ़ की हड्डी में भी लगा है.  

हमले के बाद अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. हालांकि ये कहना मुश्किल है कि घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था या कहीं बाहर था. वहीं पुलिस को घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिलने की उम्मीद है.

बांद्रा में फ्लैट की कीमत

बता दें कि मुंबई के बांद्रा में जहां पर ये हमला हुआ है, वो मुंबई का सबसे पॉश इलाका है. सैफ अली खान समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का वहां पर घर है. सलमान खान भी मुंबई के बांद्रा में ही रहते हैं. इसके अलावा भी बहुत सारे अभिनेता बांद्रा में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान के घर की कीमत अभी 50 करोड़ से अधिक की है. वहीं ब्रांदा के अधिकांश 1 BHK फ्लैट का किराया हर महीने 3 लाख से 5 लाख के बीच हैं. वहीं कुछ फ्लैट्स का किराया 8 लाख से ज्यादा भी है. वहीं ब्रांदा में ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. बता दें किइन तीनों खान के अलावा करण जौहर, जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह (पुराना घर), रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर-सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा खान,अनन्या पांडे जैसे तमाम सितारे बांद्रा में रहते हैं.

ये भी पढ़ें:कैसी है सैफ अली खान के मुंबई वाले फ्लैट की सिक्योरिटी, जिसे भेदकर घर में घुसे चोर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में 100 किलो चीनी खरीदकर रख ली तो क्या सजा मिलेगी? जानें कानून
घर में 100 किलो चीनी खरीदकर रख ली तो क्या सजा मिलेगी? जानें कानून
बांग्लादेश के अलावा किन-किन देशों को बिजली बेचता है भारत, कितनी होती है कमाई?
बांग्लादेश के अलावा किन-किन देशों को बिजली बेचता है भारत, कितनी होती है कमाई?
मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में क्या लिखा, कितना सच्चा राहुल गांधी का दावा?
मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में क्या लिखा, कितना सच्चा राहुल गांधी का दावा?
भारत में कौन तय करता है चीनी की कीमत, सरकार या किसानों का कितना रोल?
भारत में कौन तय करता है चीनी की कीमत, सरकार या किसानों का कितना रोल?

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget