एक्सप्लोरर

S-400 से लेकर सैनिकों की यूनिफॉर्म तक...सेना में सब कुछ 'ऑलिव ग्रीन' ही क्यों होता है? जान लीजिए कारण 

द्वितीय विश्व युद्ध तक लगभग सभी देशों के सैनिकों की यूनिफॉर्म खाकी रंग की हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव हुआ और सैनिकों के साथ ऑलिव ग्रीन कलर जुड़ गया. चलिए जानते हैं इस रंग का महत्व...

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें उनके पीछे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और मिग-21 खड़ा दिख रहा है. आपने गौर किया होगा कि S-400 और मिग-21 ऑलिव ग्रीन कलर का है. इसी तरह सेना के टैंक, मोर्टार से लेकर ट्रक और यूनिफार्म तक सबकुछ ऑलिव ग्रीन कलर का ही होता है. क्या कभी आपके मन में ख्याल आया है कि भारतीय सेना ऑलिव ग्रीन कलर का इतना इस्तेमाल क्यों करती है? चलिए जानते हैं... 

पहले खाकी हुआ करती थी वर्दी

अगर सैनिकों की वर्दी का इतिहास देखें तो द्वितीय विश्व युद्ध तक लगभग सभी देशों के सैनिकों की यूनिफॉर्म खाकी रंग की हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव हुआ और सैनिकों के साथ ऑलिव ग्रीन कलर जुड़ गया. आपने सेना के अधिकारियों से लेकर जवानों तक की यूनिफॉर्म तो कई बार देखी होगी. सेना में कॉम्बैट यूनिफॉर्म का रंग ऑलिव ग्रीन ही होता है, लेकिन ऐसा क्यों? दरअसल, पैदल सेना यानी मिलिट्री के ज्यादातर ऑपरेशन, जंगलों, पहाड़ी एरिया पर ही होते हैं. ऑलिव ग्रीन कलर पेड़-पौधों से मेल खाता है. ऐसे में इस रंग के चलते सैनिक जंगलों में छिप सकते हैं और इन बड़े हथियारों को भी छिपा सकते हैं, इस विशेष रंग के कारण उनकी गतिविधियां आसानी से दुश्मन की नजर में नहीं आतीं. यही कारण है कि सेना में ज्यादातर हथियार टैंक, मोर्टार, एयर डिफेंस भी इसी रंग के होते हैं, जिससे इन्हें आसानी से देखा न जा सके. 

नेवी का सफेद रंग भी होता है खास

आप सोच रहे होंगे कि अगर आर्मी में यूनिफॉर्म ऑलिव ग्रीन होती है तो नेवी में यूनिफॉर्म सफेद क्यों होती है? बता दें, नौसैनिक ज्यादातर समय समुद्र की निगरानी करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि उनका शिप ब्लैकआउट की स्थिति में आ जाता है. ऐसे में सफेद वर्दी के कारण नौसैनिकों को सर्च करना काफी आसान हो जाता है, क्योंकि समुद्र के नीले रंग में सफेद वर्दी को आसानी से देखा जा सकता है. 

एयरफोर्स का भी अलग रंग

अगर आपने एयरफोर्स की यूनिफॉर्म को गौर से देखा होता तो ज्यादातर नेवी ब्लू रंग का इस्तेमाल होता है. हालांकि, कॉम्बैट सिचुएशन में इनकी यूनिफॉर्म भी ऑलिव ग्रीन हो जाती है. आमतौर पर ये नेवी ब्लू रंग की होती है. दरअसल, आसमान में जवानों की वर्दी उनका प्रतिनिधित्व करती है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में परमाणु बम फटने से आया था भूकंप? जानें ऐसा होने पर कितनी कांपती है धरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget