एक्सप्लोरर

अमेरिका में अब वोटर कार्ड होगा अनिवार्य, जानें अभी तक कैसे होता था मतदान?

अमेरिका में वोटिंग सिस्टम भारत से काफी अलग है. जहां भारत में वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य होता है तो वहीं अमेरिका में यह एक जटिल मुद्दा बना हुआ है. चलिए जानते हैं कि अमेरिका में अभी कैसे होते हैं मतदान.

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हों या स्थानीय चुनाव मतदान प्रक्रिया हमेशा से चर्चा का विषय रही है. भारत में जहां वोटर आईडी कार्ड मतदान के लिए अनिवार्य है. वहीं अमेरिका में भी आमतौर पर वोटर्स के लिए वोटर कार्ड लाना जरूरी होता है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां बगैर वोटर कार्ड या जरूरी दस्तावेज के भी वोटर वोट डाले जा सकते हैं. चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

अमेरिका में वोटर कार्ड की अनिवार्यता

वोटर आईडी की अनिवार्यता को लेकर अमेरिका में लंबे समय से बहस चल रही है. इसी बीच शनिवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि प्रत्येक मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए. कोई अपवाद नहीं. मैं इस संबंध में कार्यकारी आदेश जारी करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, डाक द्वारा मतदान की अनुमति नहीं होगी, सिवाय उन लोगों के जो बहुत बीमार हैं व दूर स्थित सैन्य बलों के लिए

अमेरिका में अभी कैसे होते हैं मतदान

अमेरिका में वोटिंग को लेकर कोई एक जैसे नियम नहीं हैं. जिस तरह भारत में राज्य और केंद्र के मतदान को कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है लेकिन अमेरिका में सभी राज्यों की अपनी अपनी एजेंसियां अपने हिसाब से चुनाव कराती हैं. यहां पूरे देश का कोई एक चुनाव आयोग नहीं है. यहां हर राज्य के अपने अलग नियम कानून हैं.  

वोट देने के लिए वोटर आईडी की जरूरत नहीं

एक तरफ जहां भारत में वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड बेहद जरूरी होता है तो वहीं अमेरिका के कई ऐसे राज्य हैं जहां नागरिकों को वोट डालने के लिए कोई भी पहचान पत्र यहां तक कि ड्राइविंग लाइसेंस भी पहचान के रूप में पोलिंग बूथ में दिखाया जा सकता है. जबकि कुछ राज्यों में पहचान पत्र दिखाने की भी जरूरत नहीं वहां वोटर के हस्ताक्षर से ही काम चल जाएगा. यानि नागरिक सिर्फ हस्ताक्षर करके वोट डाल देते हैं बाद में वहां की सरकार वेरिफिकेशन कर लेती है. यहां 15 राज्यों में बिना फोटो आईडी के भी मतदान की अनुमति है. खासकर उन मतदाताओं के लिए जो पहली बार वोट डाल रहे हैं. इन राज्यों में मतदाता केवल अपने नाम और पते की पुष्टि करके वोट डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-आखिर कितने तेज भूकंप में होने लगती हैं मौतें, जानें धरती के अंदर हलचल कैसे बनती है तबाही का कारण

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget