एक्सप्लोरर

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकते हैं इन पांच कंपनियों के स्मार्टफोन

1/13
Xiaomi: श्याओमी का नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी पांचवे नंबर पर है. कंपनी ने पिछले साल दुनिया भर में कुल 2.12 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री करने के साथ ही बाजार हिस्सेदारी 6.2 फीसदी कर ली है. भारतीय बाजार पर श्याओमी ज्यादा ध्यान दे रही है और देश भर में अपने ऑफलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रही है.

2/13
 श्याओमी ने पिछले छह महीनों में भारत में अपने सर्विस सेंटर की संख्या को दोगुना कर लिया है. कंपनी स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप और ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का भी उत्पादन करती है. कंपनी की नजर अब अंतरराष्ट्रीय ड्रोन बाजार पर है और इस साल वह ड्रोन के कई किफायती और प्रीमियम मॉडल लांच करने वाली है.

3/13
Oppo: स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है. कंपनी ने साल 2017 में दुनिया भर में कुल 2.78 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की और कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी 8.1 फीसदी रही. ओप्पो ने साल 2016 की तुलना में अपनी बाजार हिस्सेदारी 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की.

4/13
चीन की यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय कारोबार में तेजी से विस्तार कर रही है. गौरतलब है कि दक्षिणपूर्व एशिया के बाजारों में कंपनी की पैठ तेजी से बढ़ी है. भारत में कंपनी ने तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और आक्रामक विज्ञापन अभियान चलाया है. यही कारण है कि हर जगह कंपनी के विज्ञापन प्रमुखता से दिखते हैं.

5/13
Samsung: इस दक्षिण कोरियाई कंपनी का दुनिया भर के स्मार्टफोन बाजार में जलवा है. इसके अलावा यह दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों को भी चिप और स्क्रीन की स्पलाई करती है. सैमसंग की अंतरराष्ट्रीय स्मार्टफोन बाजार में 23.3 फीसदी हिस्सेदारी है. भारत में भी सबसे ज्यादा फोन इसी कंपनी के बिकते हैं.

6/13
सैमसंग ने साल 2017 में अपने कारोबार में 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी के प्रमुख मॉडल में 'एस' सीरीज और 'नोट' सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा 'ए' सीरीज और 'जे' सीरीज के एवरेज कीमत के मॉडल शामिल हैं. पिछले साल कंपनी ने कुल 7.98 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की थी.

7/13
टेक्नोलॉजी में विकास के साथ ही मोबाइल फोन अब सिर्फ फोन नहीं रहे, बल्कि 'स्मार्टफोन' बन चुके हैं. जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, स्मार्टफोन काफी 'स्मार्ट' होते हैं, जो लोगों की दैनिक जीवन की कई जरूरतों को पूरा करते हैं. स्मार्टफोन पर मनोरंजन के अलावा कई ऐसे एप्स उपलब्ध हैं, जो सोशल नेटवर्किंग, नई जानकारी, दुनिया भर की खबरों/सूचनाओं के अलावा हमारी सेहत की खबर रखने से लेकर कई सेवाओं को मुहैया भी कराते हैं. अब तो बेसिक फोन के मॉडल में भी इंटरनेट और कैमरा जैसी सुविधाएं मिलने लगी है.

8/13
 Apple: सैमसंग के बाद पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एप्पल के स्मार्टफोन बिकते हैं और कंपनी की बाजार में 12 फीसदी की हिस्सेदारी है. कंपनी ने पिछले साल दुनिया भर में कुल 4.1 करोड़ iphone को बेचने के साथ ही साल 2017 में 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि एप्पल के बनाए गए सभी उत्पाद चाहे वह लैपटॉप, मैकबुक हो या फिर आईपैड सभी एक से बढ़ कर एक होते हैं और बढ़िया क्वालिटी की टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं.

9/13
दुनिया में आज बहुत कम लोग होंगे, जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते होंगे. हालांकि कुछ पिछड़े देशों में स्थिति अलग हो सकती है, लेकिन स्मार्टफोन आज दुनिया भर में लोगों की आधारभूत जरूरत बन चुका है. अब वे दिन भी बीत चुके हैं, जब मोबाइल फोन का प्रयोग केवल कॉलिंग और SMS भेजने के लिए किया जाता था.

10/13
 एप्पल का नया iphone-X पिछले साल नवंबर और दिसंबर में दुनिया के कई बाजारों में लांच किया था. जिसकी बाजार में मांग दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं लेकिन कंपनी मांग के हिसाब से इस फोन का उत्पादन नहीं कर पा रही है. यही वजह है जिसके चलते बायर्स को इस फोन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं.

11/13
आप की जानकारी के लिए बता दें कि ये हैं दुनिया भर की टॉप 5 स्मार्टफोन कंपनियां. इस कड़ी में सैमसंग पहले नंबर पर तो दूसरे नंबर पर एप्पल वहीं तीसरे पर हुआवेई है, चौथे पर ओप्पो काबिज है और पांचवे स्थान श्याओमी का है.

12/13
 अमेरिकी बाजार में कंपनी का प्रदर्शन अभी उतना अच्छा नहीं है, यही कारण है कि टॉप 10 की सूची में कंपनी तीसरे नंबर पर है. कंपनी स्मार्टफोन के अलावा कंप्यूटर, टैबलेट और ब्राडबैंड जैसे उपकरण भी बनाती है.

13/13
Huawei: चीन की कंपनी हुआवेई की दुनिया भर के स्मार्टफोन बाजार में 11.3 फीसद की हिस्सेदारी है. पिछले साल कंपनी ने कुल 3.85 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की. कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी10 के साथ ही दूसरे स्मार्टफोन्स की भी खूब बिक्री होती है.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'

फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा

पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत

Embed widget