एक्सप्लोरर

क्या दाऊद इब्राहिम के सामने बैठी महिला कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत हैं? जानिए वायरल दावे का असली सच

सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम का सामने बैठी यह महिला कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत हैं. एक्स पर इस पोस्ट को लोगों ने उसी दावे के साथ शेयर किया.

निर्णय [असत्य]


    तस्वीर में दिख रही महिला, पत्रकार शीला भट्ट हैं. यह तस्वीर तब ली गई थी जब उन्होंने 1987 में फरार गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का दुबई में इंटरव्यू लिया था.

संदर्भ

फरार गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सामने बैठी महिला की तस्वीर ट्विटर पर इस दावे से शेयर की गई कि इसमें दिख रही महिला कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत हैं. 19 जून को किए गए एक ट्वीट में ट्विटर यूजर मनोज श्रीवास्तव (@ManojSr60583090) ने दावा किया कि यह तस्वीर 1987 में ली गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीनेत ने “उस समय दाऊद के एजेंट के रूप में” काम किया था और अब वह “कांग्रेस पार्टी नामक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन” के लिए काम कर रही हैं. यह तस्वीर इसी दावे के साथ वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट “योगी आदित्यनाथ फैन (डिजिटल वैरियर) गोडसे का शिष्य” ने भी शेयर किया. कई अन्य यूजर्स ने भी फोटो को इसी दावे के साथ शेयर किया, जिनमें सुप्रिया श्रीनेत के लिए अपमानजक भाषा का इस्तेमाल भी हुआ है. 

सच्चाई

तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने से हम वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट की ट्विटर प्रोफाइल तक पहुंचे. 14 जून 2023 को एक ट्वीट में उन्होंने यही तस्वीर इस कैप्शन के साथ पोस्ट की थी- “अपनी ड्यूटी निभाते हुए ‘फोटो ऑफ यू’...1987 में दुबई के पर्ल बिल्डिंग में दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू करते हुए.” उन्होंने अपने ट्वीट में कई अन्य प्रमुख पत्रकारों को टैग भी किया था.

क्रमवार किए गए एक बाद एक ट्वीट में शीला भट्ट ने बताया कि तस्वीर में मौजूद महिला वह खुद हैं. उन्होंने इंटरव्यू के बारे में और भी विस्तृत जानकारी दी. ट्वीट में उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट कीं : एक गुजराती मैगजीन का 4 जुलाई 1988 का कवर फोटो, दूसरा 25-31 दिसंबर 1988 का एक निजी मैगजीन का कवर फोटो. दोनों पत्रिकाओं के कवर पर दाऊद इब्राहिम की फोटो थी. तस्वीरें शेयर करते हुए भट्ट ने लिखा, “पूछताछ की भरमार है कि यह तस्वीर फर्जी है या असली. सीधे शब्दों में कहूं तो बस रिकॉर्ड रखने के लिए दो कवर पेज पोस्ट किए- 1. गुजराती मैगजीन जिसकी स्थापना मैंने और मेरे दिवंगत पति कांति भट्ट ने की थी और 2. एक निजी मैगजीन.” दोनों में दाऊद इब्राहिम के साथ 1987 में मेरा लिया गया इंटरव्यू है. एक निजी मैगजीन की कवर स्टोरी प्रतिष्ठित पत्रकार अमृता शाह ने लिखी थी. उनकी कवर स्टोरी के साथ मेरा इंटरव्यू छपा था. दाऊद की सभी तस्वीरें मैंने ली थीं.”

राजनीति में कदम रखने से पहले सुप्रिया श्रीनेत 17 साल से ज्यादा समय तक पत्रकार रहीं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार जब ये वायरल तस्वीरें ली गयी थीं उसके 14 साल बाद उन्होंने 2001 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में यह भी जिक्र है कि उन्होंने अपनी सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित लोरेटा कॉन्वेंट से 1988 में दी थी. इसका सीधा मतलब यह है कि जब यह वायरल तस्वीर ली गयी थी, तब सुप्रिया श्रीनेत उम्र में बहुत छोटी थीं और संभवत: स्कूल में थीं. 

फैसला

फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सामने तस्वीर में दिख रही महिला पत्रकार शीला भट्ट हैं, सुप्रिया श्रीनेत नहीं. इसलिए, हम इस दावे को झूठा मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget