एक्सप्लोरर

KBC में अमिताभ से रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का Video डीपफेक है

बूम ने पाया कि कॉमेडियन समय रैना का अमिताभ बच्चन से रेखा को लेकर जोक करने वाला यह वीडियो एआई जनित है.

CLAIM 

कौन बनेगा करोड़पति में कॉमेडियन समय रैना ने अमिताभ बच्चन से अदाकारा रेखा को लेकर मजाक किया. 

FACT CHECK 

वायरल दावा गलत है. बूम ने पाया कि अदाकारा रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. 

हाल ही में मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के सोलहवें सीजन के इंफ्लुएंसर स्पेशल एपिसोड में जाने-माने कॉमेडियन समय रैना, तन्मय भट्ट, भुवन बाम और कामिया जानी नजर आए. अब इस एपिसोड की एक क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. 

इस क्लिप में समय रैना शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मजाक करते हुए पूछ रहे हैं, "आप में और सर्कल में क्या कॉमन है?" अमिताभ के पूछने पर समय फिर कहते हैं- "आप दोनों के पास 'रेखा' नहीं है." समय के इस द्विअर्थी जोक पर अमिताभ भी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. 

बूम ने वायरल क्लिप की पड़ताल की तो पाया कि इसे एआई की मदद से बनाया गया है. मूल क्लिप में समय अदाकारा रेखा को लेकर जोक नहीं कर रहे थे. 

एक्स पर एक यूजर ने इस क्लिप को वास्तविक मानकर शेयर किया और लिखा, 'Samay Raina Rocks-Amitabh Bachchan Socks.' 


KBC में अमिताभ से रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का Video डीपफेक है

पोस्ट आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो फर्जी है

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने कौन बनेगा करोड़पति का पूरा इंफ्लुएंसर स्पेशल एपिसोड देखा. हमने पाया कि मूल एपिसोड में कहीं भी समय रैना रेखा वाला जोक नहीं कर रहे हैं. 

हमें सोनी टीवी सेट इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस एपिसोड का टीजर मिला. लगभग साढ़े दस मिनट के इस टीजर वीडियो में वायरल क्लिप का एक छोटा हिस्सा मौजूद था, जिसे 6 मिनट 34 सेकंड के करीब देखा जा सकता है. 

इसमें देखा जा सकता है कि समय उस वक्त अदाकारा रेखा को लेकर नहीं बल्कि खुद ही को लेकर जोक कर रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि मूल क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है. 


KBC में अमिताभ से रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का Video डीपफेक है

वीडियो में किया गया है एआई का इस्तेमाल 

आगे हमने वायरल वीडियो पर मेंशन brain.rot.indian नाम के हैंडल की तलाश की. हमें इंस्टाग्राम पर इसका अकाउंट मिला, जहां वायरल वीडियो मौजूद था. वीडियो के कैप्शन में साफ तौर पर एआई का जिक्र किया गया था. KBC में अमिताभ से रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का Video डीपफेक है

हमने इस मीम पेज को स्कैन किया तो पाया कि इसपर कई सारे इसी तरह के एडिटेड वीडियो मौजूद हैं. Brainrot Indian द्वारा बनाए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम न्यूज आउटलेट्स ने समय रैना के रेखा वाले जोक को लेकर खबरें भी प्रकाशित की हैं. इन रिपोर्ट में भी वीडियो को एआई जनित बताया गया. 

इसके बाद Brainrot Indian ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई. इस स्टोरी पर लिखा था, 'इसलिए लिपसिंक नहीं करता था मैं बहुत रियल हो जाता है.' KBC में अमिताभ से रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का Video डीपफेक है

पुष्टि के लिए हमने वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल Hivemoderation पर भी चेक किया. इस टूल के मुताबिक इसके डीपफेक या AI जनरेटेड होने की संभावना 94.5 प्रतिशत थी.


KBC में अमिताभ से रेखा को लेकर मजाक करते समय रैना का Video डीपफेक है

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget