एक्सप्लोरर

लव जिहाद के दावे के साथ युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई

वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ लड़कियां एक लड़के को पीटती नजर आ रही हैं. यह वीडियो दिसंबर 2018 का उत्तर प्रदेश के बागपत का है.

निर्णय [ असत्य ]


    एफआईआर से पुष्टि होती है कि दिसंबर 2018 में उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए इस मामले में छेड़छाड़ के आरोपी युवक का नाम कपिल चौहान है.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो "लव जिहाद" और सांप्रदायिक रंग देकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ लड़कियां एक लड़के को दौड़ा कर डंडे से पीटती नजर आ रही हैं. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "वीडियो कहां से है पता नहीं, लेकिन यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि "हिंदू बेटियों" ने लव जिहादियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है." इस पोस्ट को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्नज यहां देखें. इसी दावे के साथ वायरल अन्य पोस्ट यहांयहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं. 

लव जिहाद के दावे के साथ युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो दिसंबर 2018 का उत्तर प्रदेश के बागपत का है, जब छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले कपिल चौहान नाम के एक युवक को पीटा था. 

“लव जिहाद” शब्द का इस्तेमाल राईट विंग द्वारा एक कथित साजिश सिद्धांत के तहत किया जाता है जिसमें मुस्लिम पुरुष गैर-मुस्लिम महिलाओं को प्यार या शादी के बहाने इस्लाम में धर्मांतरण करवाते हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

जब हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के जरिये खोजा तो वीडियो हमें एक निजी अखबार की पूर्व संवाददाता के 9 दिसंबर, 2018 के एक एक्स पोस्ट में मिला. कैप्शन में बताया गया था कि यूपी के बागपत में एक स्कूल की तीन लड़कियों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की अनसुनी करने के बाद अपनी शिक्षिका के साथ मिलकर स्कूल परिसर में एक छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई कर दी. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए बागपत पुलिस ने बताया था कि मामले में आरोपी को बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

9 दिसम्बर, 2018 को प्रकाशित एक निजी समाचार वेबसाइट की एक रिपोर्ट में वायरल वीडियो के समान दृश्य दिखाने वाली एक तस्वीर बतौर कवर फोटो मौजूद है. इस रिपोर्ट में आरोपी युवक की पहचान कपिल चौहान के रूप में की गई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला बागपत के बड़का गांव स्थित धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज का है. आरोप है कि युवक अक्सर लड़कियों से छेड़छाड़ करता था. वह कॉलेज आते-जाते समय लड़कियों पर टिप्पणी करता था. एक दिन वह कॉलेज के अंदर घुस आया, जिसके बाद छात्राओं ने स्कूल का मुख्य द्वार बंद कर लिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीट दिया. एक निजी हिंदी अखबार की एक रिपोर्ट में भी आरोपी युवक का नाम कपिल चौहान बताया गया है. 

वहीं, एक निजी न्यूज वेबसाइट पर 10 दिसंबर 2018 को प्रकाशित रिपोर्ट में इसी घटना का एक दूसरा वीडियो मौजूद है, जिसमें उन लड़कियों में से एक को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने उस युवक को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई की ताकि वह किसी अन्य लड़कियों को परेशान करने की हिम्मत न कर सके. रिपोर्ट में एसएचओ संजीव कुमार का बयान मौजूद है, जिसमें उन्होंने आरोपी का नाम कपिल चौहान बताया है. वह आगे कहते हैं कि उसे आईपीसी की धारा 294 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

घटना के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर को देखा गया और पाया गया कि बड़ौत थाने में दर्ज एफआईआर में आरोपी युवक का नाम कपिल और पिता का नाम राजेश दर्ज है. 

लव जिहाद के दावे के साथ युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसकी सच्चाई

बड़ौत थाने में दर्ज एफआईआर कॉपी का स्क्रीनशॉट (सोर्स: एन.सी.आर.बी/स्क्रीनशॉट)

निर्णय 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कपिल चौहान नाम के युवक की पिटाई का पांच साल पुराना वीडियो फर्जी सांप्रदायिक दावों के साथ शेयर किया गया है. इसलिए हम वायरल दावे को गलत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget