एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की जनसभा में मची भगदड़? क्या है वायरल हो रहे दावे का सच, जानें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारी भीड़ के बीच से एक काफ़िला गुज़रता दिख रहा है और लोग जमकर शोर कर रहे हैं.

निर्णय- असत्य


    वीडियो शूट करने वाले अभिजीत कलगे ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स को बताया कि यह वीडियो 5 मार्च को कर्नाटक के बेलगावी में बैलगाड़ी रेस के दौरान जमा हुई भीड़ का है.

दावा क्या है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते रहे हैं. हाल ही में इलेक्टोरल बॉन्ड डेटा जारी होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए सरकार पर निशाना साधा और इसे 'हफ़्ता वसूली' बताया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारी भीड़ के बीच से एक काफ़िला गुज़रता दिख रहा है और लोग जमकर शोर कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो इलेक्टोरल बॉन्ड के ख़ुलासे के बाद राहुल गांधी की जनसभा का है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की गई ऐसी ही एक पोस्ट (आर्काइव) को अब तक 199,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. इसी दावे के साथ शेयर किए गए पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, वीडियो के साथ किया जा रहा दावा ग़लत है क्योंकि यह वीडियो राहुल गांधी की जनसभा का नहीं बल्कि कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित बैलगाड़ी रेस देखने के लिए जुटी भीड़ का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
जब हमने रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिए वीडियो का मूल सोर्स खोजना शुरू किया, तो हमें अभिजीत कालगे नाम के इंस्टाग्राम यूज़र के अकाउंट पर हूबहू वीडियो मिला. हमने पाया कि यह वीडियो 5 मार्च, 2024 को शेयर किया गया था. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चुनाव आयोग ने 14 मार्च को चुनावी बॉन्ड का डाटा जारी किया था, जबकि वीडियो उसके पहले से मौजूद है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  ABHYA  (@abhijeet__kalage__33k)

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच एक पुलिस गाड़ी और पिंक रंग से रेंज बैलों की बैलगाड़ी जाती हुई दिखाई देती है, जिसे देखकर लोग “कोल्हापूरचा ढाण्या वाघं…” कहकर शोर मचाते दिखाई देते हैं.

वीडियो के बारे में जानकारी लेने के लिए हमने इंस्टाग्राम यूज़र अभिजीत कालगे से संपर्क किया. अभिजीत ने बताया, "मैंने ही यह वीडियो शूट किया था. यह वीडियो राहुल गांधी की रैली का नहीं है, एक बैलगाड़ी रेस का वीडियो है. यह रेस महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर के नज़दीक एकसम्बा चिकोड़ी में हुई थी. वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं, वे सारे लोग रेस देखने गए थे. इसमें कोल्हापुर का 'हरण्या' नाम का बैल जीता था. यह रेस हर साल होती है."

उन्होंने आगे कहा, "पता नहीं क्यों लोग मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट में राहुल गांधी लिखने लगे. शायद बड़े बैनर में जो फ़ोटो दिख रही है उन्हें वो राहुल गांधी की लगी हो, लेकिन वो राहुल गांधी की फ़ोटो नहीं है. यह रेस करवाने वाले (आयोजक) की फ़ोटो है."

इससे संकेत लेते हुए हमने मीडिया रिपोर्ट्स चेक की तो हमें एक रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया है कि एमएलसी प्रकाश हुक्केरी के 77वें जन्मदिन के अवसर पर कर्नाटक के एकसम्बा के चिकोड़ी तालुक में अंतर-राज्यीय बैलगाड़ी रेस का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर विधायक गणेश हुक्केरी भी उपस्थित थे. इसमें क़रीब तीन लाख से ज़्यादा लोग शामिल हुए और महाराष्ट्र-कर्नाटक से 34 जोड़ी बैलों ने दौड़ में हिस्सा लिया. इस रेस में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के संदीप पाटिल के बैल ने कैटेगरी-ए में बाजी मारी और 17 लाख रुपये की इनामी राशि जीती.

इसके बाद, हमने गणेश हुक्केरी के सोशल मीडिया अकाउन्ट्स को चेक किया, जहां हमें उसी आयोजन के दृश्य दिखाने वाली कई तस्वीरें और वीडियो मिले. गणेश हुक्केरी कर्नाटक की चिकोडी-सदलगा सीट से कांग्रेस विधायक हैं.

हमें गणेश हुक्केरी के फ़ेसबुक अकाउंट पर इस बैलगाड़ी रेस का 5 मार्च, 2024 का लाइव वीडियो भी मिला, जिसमें उन दोनों पुलिस गाड़ियों को बैलगाड़ियों के आगे चलते हुए देखा जा सकता है. क़रीब 53 मिनट लंबे वीडियो में कई दृश्य दिखाए गए हैं जो वायरल वीडियो से मेल खाते हैं, जिनमें अलग-अलग समय पर समान बैनर और होर्डिंग्स भी शामिल हैं.

इसके अलावा हमें इसी आयोजन का एक और वीडियो मिला, जिसमें एक बैलगाड़ी बेकाबू हो जाती है और वहां मौजूद लोगों के ऊपर चढ़ जाती है. इसके ठीक सामने वही बड़ा होर्डिंग भी देखा जा सकता है, जो हमने ऊपर तुलनात्मक तस्वीर में दिखाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashish (@aashish.8624_)

निर्णय
हमारी अब तक की जांच से ये साफ़ हो जाता है कि वायरल वीडियो 5 मार्च 2024 को कर्नाटक के बेलगावी ज़िले में हुई बैलगाड़ी रेस का है और इसका राहुल गांधी की जनसभा से कोई संबंध नहीं है. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget