एक्सप्लोरर

शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई की घटना को यूपी के बरेली में ग़लत सांप्रदायिक रंग दिया गया

हमें बरेली पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट पर एक कमेंट (आर्काइव यहां) मिला, जिसमें पुलिस ने स्पष्ट किया था कि पीड़ित छात्र मुस्लिम समुदाय से नहीं है.

फैक्ट चेक

निर्णय भ्रामक

बरेली के नवाबगंज सर्किल ऑफिसर (सीओ) हर्ष मोदी ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स से पुष्टि की कि पीड़ित छात्र मुस्लिम नहीं बल्कि दलित समुदाय से है.

(ट्रिगर वार्निंग: इस रिपोर्ट में बाल प्रताड़ना का वर्णन किया गया है. पाठकों को विवेक के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है.)

दावा क्या है? 

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई से जुड़ी दो तस्वीरें सांप्रदायिक रंग देकर वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि बरेली के क्योलड़िया में एक शिक्षिका ने एक मुस्लिम छात्र की इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी क्योंकि उसने जामुन और नींबू तोड़कर लाने से इनकार कर दिया था. 

वायरल पोस्ट में एक तस्वीर बच्चे की पीठ की है जिसमें पिटाई के ज़ख्म के निशान दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर महिला टीचर की बताई जा रही है. पोस्ट में पीड़ित छात्र का नाम अब्दुल रहमान बताया जा रहा है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, "UP: बरेली में शिक्षिका ने कमरे में बंदकर मुस्लिम छात्र को जमकर पीटा. क्योलड़िया के बिहारीपुर में छात्र अब्दुल रहमान को जामुन, नींबू तोड़ने से मना करने पर बेरहमी से पीटा गया। शिक्षिका ने मार-मारकर पीठ की खाल उधेड़ दी। पीड़ित छात्र के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट यहांयहां और यहां देखें.

शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई की घटना को यूपी के बरेली में ग़लत सांप्रदायिक रंग दिया गया

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, वायरल दावा भ्रामक है. यह घटना बरेली के बिहारीपुर अब्दुल रहमान नाम के गांव की है, लेकिन पीड़ित छात्र मुस्लिम नहीं बल्कि दलित समुदाय से है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना बरेली के भदपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर अब्दुल रहमान की है. शिक्षिका रचनी गंगवार ने कक्षा चार के एक छात्र को जामुन तोड़ने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया. गांव वालों के पूछने पर उसने शिक्षिका का नाम ले लिया. इससे नाराज़ शिक्षिका ने छात्र को स्कूल के कमरे में बंद कर दिया और डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. रिपोर्ट में लिखा है कि पीड़ित छात्र दलित समुदाय से है.

जुलाई 23, 2024 को प्रकाशित अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया है कि दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है. यह घटना जुलाई 20 की है. रिपोर्ट में शिक्षिका रचनी गंगवार के हवाले से कहा गया कि उन्होंने छात्र को नींबू या जामुन तुड़वाने के लिए नहीं भेजा था. ग्रामीणों के पूछने पर छात्र ने उनका नाम ले लिया. बाद में स्कूल प्रिंसिपल के सामने बच्चे ने स्वीकार किया कि उन्होंने उसे नहीं भेजा था. 

टाइम्स ऑफ इंडिया और जागरण सहित कई मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना को कवर किया और पीड़ित की पहचान दलित छात्र के रूप में की.

लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने बरेली के नवाबगंज सर्किल ऑफिसर (सीओ) हर्ष मोदी से बात की, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि पीड़ित बच्चा मुस्लिम नहीं है. वह दलित समुदाय से है. एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हमें बरेली पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट पर एक कमेंट (आर्काइव यहां) मिला, जिसमें पुलिस ने स्पष्ट किया था कि पीड़ित छात्र मुस्लिम समुदाय से नहीं है.

शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई की घटना को यूपी के बरेली में ग़लत सांप्रदायिक रंग दिया गया

एक्स पोस्ट पर बरेली पुलिस के कमेंट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हमारी जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित छात्र का नाम अब्दुल रहमान नहीं है बल्कि जिस गांव में दलित छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है उसका नाम "बिहारीपुर अब्दुल रहमान" है. (नोट: चूंकि पीड़ित दलित छात्र नाबालिग है, इसलिए लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने रिपोर्ट में उसका नाम नहीं बताया है.)

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि बरेली में जिस छात्र को कथित तौर पर नींबू और जामुन तोड़ने से मना करने पर शिक्षक ने पीटा था, वह मुस्लिम नहीं है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.] 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget