एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश से नहीं है पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को पीटने का ये Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा कि सड़क पर युवकों को बेरहमी से पीटते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो उत्तर प्रदेश का है. आजतक की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया यूजर्स के दावे की सच्चाई का पड़ताल लगाया है.

सड़क पर युवकों को बेरहमी से पीटते कुछ पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताते हुए कहा जा रहा है कि मार खा रहे ये लोग लड़कियों को छेड़ रहे थे, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने इनका ये हश्र किया.
उत्तर प्रदेश से नहीं है पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को पीटने का ये Video

वीडियो की शुरुआत में भरे बाजार में कुछ पुलिसकर्मी एक आदमी को पकड़े हुए हैं. और एक पुलिसवाला इस आदमी को लाठी से बुरी तरह से पीट रहा है. इसके बाद एक दूसरी क्लिप आती है जिसमें पुलिस कुछ लोगों से उठक-बैठक लगवा रही है. फिर इन्हीं में से दो युवकों को पुलिसवाले लाठी से पीटने लगते हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, "उत्तर प्रदेश में आने जाने वाली लड़कियों का छेड़ना करना कितना भारी पड़ सकता है. इन गुंडो की साथ पुरखा भी याद रखेंगे. बेटी बहन सबकी होती है उनकी इलाज सही कर रहे हैं बाबा जी". इस दावे के साथ वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं.


उत्तर प्रदेश से नहीं है पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को पीटने का ये Video

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो 2015 का है और एमपी के इंदौर का है, न कि यूपी का.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये जून 2015 के एक फेसबुक पोस्ट में मिला. यहां इतनी बात साफ हो गई कि ये घटना अभी की नहीं बल्कि सालों पुरानी है. थोड़ा और सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो में दिखाई गई दोनों क्लिप्स एबीपी न्यूज की 29 मई 2015 की एक वीडियो रिपोर्ट में मिलीं.

इस वीडियो रिपोर्ट में बताया गया है कि उस समय इंदौर पुलिस ने गुंडागर्दी और अपराध को रोकने के लिए एक अभियान चलाया था. इसके तहत पुलिस कथित अपराधियों को पकड़ती थी और उन्हें सड़क पर ही सजा देती थी. कभी पुलिस इन बद‌माशों की परेड निकालती तो कभी इनसे उठक-बैठक लगवाती थी.

साथ ही पुलिस इन्हें बुरी तरह पीटती भी थी. पुलिस ने ऐसा गुंडों का खौफ कम करने के लिए किया था. ये अभियान लगभग एक महीने चला था. इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर उस समय आजतक और इंडिया टीवी ने भी खबरें की थीं.

'तालिबानी रुख' अपनाने के लिए पुलिस पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप भी लगे थे. 7 मई 2015 की हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अभियान में पुलिस पर निर्दोष लोगों को पकड़ने के आरोप भी लगे थे. वहीं, कईयों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा भी था. यहां इस बात की पुष्टि हो जाती है कि ये वीडियो 10 साल पुराना है और यूपी का नहीं, एमपी के इंदौर का है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAk पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget