एक्सप्लोरर

Fact Check: पहली बार नहीं हो रहा राष्ट्रपति भवन में किसी वैवाहिक समारोह का आयोजन

वायरल दावा गलत है. CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता की शादी से पहले भी राष्ट्रपति भवन में इस तरह के आयोजन होते रहे हैं.

CLAIM इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में किसी शादी का आयोजन हुआ, जहां 12 फरवरी को CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार ने सात फेरे लिए.
FACT CHECK बूम ने फैक्ट चेक किया तो पाया कि पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार की शादी राष्ट्रपति भवन में होने वाली पहली शादी नहीं है. इससे पहले भी राष्ट्रपति भवन में इस तरह के आयोजन हुए हैं.

कई न्यूज आउटलेट्स ने दावा किया कि इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन में किसी शादी का आयोजन हुआ और 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पर्सनल सिक्यॉरिटी ऑफिसर पूनम गुप्ता और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार शादी के बंधन में बंधे.

बूम ने इसकी जांच की तो पाया कि पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार की शादी राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहली शादी नहीं है. राष्ट्रपति भवन की फोटो गैलरी को देखने पर स्पष्ट होता है कि इससे पहले भी वहां इस तरह के आयोजन हुए हैं.

 मनी कंट्रोल, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, टीवी 9 भारतवर्ष, एबीपी न्यूज, एनडीटीवी इंडिया, आजतक, न्यूज 18 और दैनिक जागरण समेत कई आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह राष्ट्रपति भवन में होने वाली पहली शादी है. 12 फरवरी को हुई शादी के बाद प्रकाशित खबरों में भी यही दावा किया गया है.

सोशल मीडिया पर इन्हीं मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यूजर्स ने भी यह भ्रामक दावा किया है.

Fact Check: पहली बार नहीं हो रहा राष्ट्रपति भवन में किसी वैवाहिक समारोह का आयोजन

 फैक्ट चेक

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने राष्ट्रपति भवन की फोटो लाइब्रेरी खंगाली. वहां शादी से संबंधित कीवर्ड डालने पर हमें 17 फरवरी 2018 की शेयर की गईं कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक शादी समारोह में शिरकत करते नजर आ रहे हैं.

तस्वीरों के कैप्शन में बताया गया कि रामनाथ कोविंद 17 फरवरी 2018 को राष्ट्रपति भवन में अपने सचिव संजय कोठारी के बेटे अभिमन्यु की शादी में शामिल हुए थे.

Fact Check: पहली बार नहीं हो रहा राष्ट्रपति भवन में किसी वैवाहिक समारोह का आयोजन

हमें रामनाथ कोविंद की 4 नवंबर 2017 की भी कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित संयुक्त सचिव भरत लाल की बेटी इशिता के वैवाहिक समारोह में भाग लेते हुए नजर आए थे.

इसके अलावा, हमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की भी कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें वह राष्ट्रपति भवन में हुई शादियों में भाग लेते दिख रहे हैं. इससे स्पष्ट था कि CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हुई पहली शादी नहीं है, इससे पहले भी राष्ट्रपति भवन में शादियां आयोजित हुई हैं.

Fact Check: पहली बार नहीं हो रहा राष्ट्रपति भवन में किसी वैवाहिक समारोह का आयोजन

पड़ताल में हमें भारत सरकार की नोडल एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई के एक्स हैंडल पर इससे संबंधित एक पोस्ट मिला. इस पोस्ट में पीआईबी ने राष्ट्रपति भवन में होने वाली पहली शादी वाले दावे को फर्जी बताया और लिखा कि राष्ट्रपति भवन अपनी स्थापना के बाद से कई शादियों का आयोजन कर चुका है.

A stamp of Fake on a screenshot of a news report which claims that for the first time in history, the Rashtrapati Bhavan will be hosting a wedding. The headline reads " The claim that the Rashtrapati Bhavan will be hosting a wedding for the first time in history is FAKE"

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget