एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर वायरल दावा 'प्रयागराज महाकुंभ में बम ब्‍लास्‍ट' पूरी तरह से गलत है

बूम ने पाया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में गीता प्रेस की रसोई में सिलेंडर लीक होने से आग लगने की यह घटना घटी थी.

CLAIM 

प्रयागराज महाकुंभ में बम ब्‍लास्‍ट में 15 हजार लोग घायल हुए. 

FACT CHECK 

बूम ने पाया कि प्रयागराज महाकुंभ में बम ब्‍लास्‍ट किए जाने का दावा पूरी तरह गलत है. मेला क्षेत्र में गीता प्रेस की रसोई में सिलेंडर लीक होने से आग लगने की घटना हुई थी. 

प्रयागराज कुंभ मेले में 19 जनवरी को आग लगने की दुर्घटना का एक वीडियो इस गलत दावे से वायरल है कि मेले में बम ब्लास्ट हुआ था. 

बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह वायरल दावा गलत है. मेला क्षेत्र में गीता प्रेस के पंडाल में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की यह घटना घटी थी. 

वायरल वीडियो में कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की दुर्घटना के दौरान वाले विजुअल्स हैं. इसके साथ ही वीडियो में एक टेक्स्ट भी दिया गया है. इसमें लिखा है, 'महाकुंभ में बम ब्लास्ट किया गया.' 

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'महाकुंभ मेला प्रयागराज में बम ब्लास्ट.'

(आर्काइव लिंक) 

कई अन्य यूजर (आर्काइव लिंक) ने भी इसी दावे से यह वीडियो शेयर किया है. 


सोशल मीडिया पर वायरल दावा 'प्रयागराज महाकुंभ में बम ब्‍लास्‍ट' पूरी तरह से गलत है

फैक्ट चेक 

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने से संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स देखीं. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज में 19 जनवरी 2024 को शाम 4 बजे के आसपास कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने से मेला क्षेत्र के 250 से अधिक टेंट पंडाल इसकी चपेट में आ गए. हालांकि जल्दी ही एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने इस आग पर काबू पा लिया था. 

न्यूज18 की रिपोर्ट में मामले की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि यह आग गीता प्रेस की रसोई में चाय बनाते वक्त सिलेंडर लीक होने से लगी थी. आग लगने की इस घटना में किसी भी तरह की कोई साजिश नहीं थी बल्कि एक हादसा थी. 

किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट में मेला क्षेत्र में बम ब्लास्ट होने जैसी कोई खबर रिपोर्ट नहीं की गई. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में महाकुंभ मेला के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा के हवाले से बताया गया था कि आग लगने के 10 मिनट के अंदर ही पुलिस के जवानों, फायर ब्रिगेड की टीम और NDRF-SDRF के 600 से ज्यादा जवान मौके पर पहुंच गए थे. 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने 19 जनवरी 2024 को शाम 5 बजकर 11 बजे प्रयागराज के DM रविंद्र कुमार मंदर के हवाले से बताया, "गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी. अग्निशमन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा लिया गया. स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है." 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं. अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget