एक्सप्लोरर

धूम्रपान करते हुए ये सोनिया गांधी की नहीं बल्कि एआई टूल से बनाई गई है तस्वीर

हमने पाया कि एआई कंटेंट जनरेटर टूल 'रीमेकर' का उपयोग करके माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टम्बलर (Tumblr) पर 2013 में अपलोड की गई मूल तस्वीर में सोनिया गांधी का चेहरा जोड़ा गया है.

फैक्ट चेक

निर्णय फ़ेक

वायरल तस्वीर को एआई टूल 'रीमेकर' की मदद से एडिट किया गया है और मूल तस्वीर में मौजूद महिला के चेहरे की जगह सोनिया गांधी का चेहरा बदला गया है.

दावा क्या है?

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सिगरेट पकड़े हुए एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर की जा रही है. यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि यह सोनिया गांधी की पुरानी तस्वीर है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भगवा क्रांति नाम के एक यूज़र ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, "पहचानने वाले को 8500 मिलेंगे खटा खट टका टक." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. एक्स पर कई अन्य यूज़र्स ने भी ऐसे ही कैप्शन के साथ यह तस्वीर शेयर की. इन पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

धूम्रपान करते हुए ये सोनिया गांधी की नहीं बल्कि एआई टूल से बनाई गई है तस्वीर

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमने पाया कि एआई कंटेंट जनरेटर टूल 'रीमेकर' का उपयोग करके माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टम्बलर (Tumblr) पर 2013 में अपलोड की गई मूल तस्वीर में सोनिया गांधी का चेहरा जोड़ा गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमें वायरल तस्वीर के निचले बाएं कोने में एक वॉटरमार्क नज़र आया, जिस पर लिखा था: “रीमेकर.”

इससे हिंट लेकर, हमने गूगल पर खोजबीन की, तो सामने आया कि “रीमेकर” एक एआई क्रिएटिव कंटेंट जनरेटर है, जिसकी मदद से किसी भी तस्वीर और वीडियो में चेहरा बदला जा सकता है. इससे मूल तस्वीर में मौजूद पुरुष या महिला के चेहरे की जगह किसी और का चेहरा लगाया जा सकता है. इससे पता चलता है कि वायरल तस्वीर में संभवतः फेस स्वैप का उपयोग करके बदलाव किया गया है.

धूम्रपान करते हुए ये सोनिया गांधी की नहीं बल्कि एआई टूल से बनाई गई है तस्वीर

वायरल तस्वीर में मौजूद "रीमेकर" वॉटरमार्क. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

इसके अलावा, वायरल तस्वीर में सोनिया गांधी के चेहरे की अति चमकदार बनावट वास्तविक नहीं लगती है. ऐसा आमतौर पर एआई के ज़रिये बनाई गई तस्वीरों में देखा जाता है.

इसके बाद, हमने वायरल तस्वीर पर रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें फ़रवरी 2013 में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टम्बलर पर अपलोड की गई एक तस्वीर मिली. हमने पाया कि यह हूबहू वायरल तस्वीर के जैसे ही थी, सिवाय इसके कि तस्वीर में नज़र आने वाली महिला सोनिया गांधी नहीं थीं. इस तस्वीर में फ़ोटोग्राफर का वॉटरमार्क भी है, जिस पर लिखा है, "फरज़ाद." तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक़, यह तस्वीर फरज़ाद सरफराज़ी ने 2012 में खींची थी और इसका शीर्षक 'ग़ज़ल' था.

धूम्रपान करते हुए ये सोनिया गांधी की नहीं बल्कि एआई टूल से बनाई गई है तस्वीर

वायरल तस्वीर और टम्बलर पर मौजूद फ़रज़ाद सरफ़राज़ी द्वारा 2012 में खींची गई तस्वीर. (सोर्स: एक्स/टम्बलर/स्क्रीनशॉट)

इसके अलावा, हमें इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई यही तस्वीर मिली, जिसमें बताया गया था कि इसे 2012 में ईरान में फ़रज़ाद सरफ़राज़ी ने खींचा था. हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं करते कि तस्वीर असल में कहां खींची गई थी.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से यह साफ़ हो जाता है कि सोनिया गांधी को धूम्रपान करते हुए दिखाने वाली तस्वीर असल में एडिटेड है, मूल तस्वीर में महिला का चेहरा एआई कंटेंट टूल 'रीमेकर' की मदद से बदल दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget