एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का 500 व 2000 रु के नए नोट जारी करने की घोषणा का पुराना Video वायरल

बूम ने पाया कि पीएम मोदी का वायरल वीडियो 2016 का है, PM ने 8 नवंबर की मध्य रात्री से प्रचलन में रहे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने तथा 500 व 2000 रुपये के नए नोट जारी करने का ऐलान किया था.

 

CLAIM

मोदी सरकार ने 500 व 2000 रु के नए नोट जारी करने का ऐलान किया है.

FACT CHECK

बूम ने पाया कि यह दावा गलत है. पीएम मोदी का यह वायरल वीडियो 8 नवंबर 2016 का है. उन्होंने मध्य रात्री से प्रचलन में रहे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने तथा 500 व 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाने का ऐलान किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी न्यूज वाला एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह कह रहे हैं कि 500 व 2000 रुपये के नए करेंसी नोट को अब सर्कुलेशन में लाया जाएगा. यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने 2000 और 500 रुपये के नए नोट का ऐलान किया है.

बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह दावा गलत है. पीएम मोदी का वायरल वीडियो 8 नवंबर 2016 का है. तब उन्होंने काले धन पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान करते राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मध्य रात्री से प्रचलन में रहे 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की थी.

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मोदी सरकार ने किया 2000 और 500 के नए नोट ऐलान'.


पीएम मोदी का 500 व 2000 रु के नए नोट जारी करने की घोषणा का पुराना Video वायरल

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो नवंबर 2016 का है

बूम ने वीडियो की पड़ताल के लिए दावे से संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च किया तो पाया कि यह वीडियो नवंबर 2016 का है, जब पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 500 और 1000 रुपये के नोट को डिमोनेटाइज कर 500 व 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाने की घोषणा की थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, "पीएम मोदी ने काले धन पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान करते हुए 8 नवंबर 2016 की मध्य रात्री से 500 और 1000 रुपये के नोट को डिमोनेटाइज करने का ऐलान किया था. पीएम मोदी ने राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने और 500 व 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाने का ऐलान किया था."

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर इस संबोधन का पूरा वीडियो देखा जा सकता है. वीडियो में 32 मिनट 15 सेकंड से वायरल वीडियो वाले इस हिस्से को भी सुना जा सकता है.

टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर भी यह पूरा वीडियो शेयर किया गया था.

रिजर्व बैंक द्वारा 8 नवंबर 2016 को जारी किए गए 2000 रु के नए नोट की फोटो को आरबीआई की प्रेस रिलीज में देखा जा सकता है.

इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रु के नोट मार्केट से बाहर करने का फैसला लिया था. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रु के नोट लीगल टेंडर तो हैं, लेकिन इन्हें सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget