एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव प्रचार से जोड़कर शेयर किया गया नूपुर शर्मा का पुराना वीडियो

भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित नेता नूपुर शर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, वायरल वीडियो में नूपुर का प्रचार करने का दावा भ्रामक है.

फैक्ट चैक

निर्णय [ भ्रामक ]

यह वीडियो जनवरी 2024 का है, जब नूपुर शर्मा अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली में एक जन जागरण यात्रा में शामिल हुई थीं.

दावा क्या है? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, फ़रवरी 5 को मतदान और फ़रवरी 8 को नतीजे आएंगे. इस बीच, सोशल मीडिया पर बीजेपी से निष्काषित नेता नूपुर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैली में हिस्सा लेती हुई नज़र आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में नूपुर शर्मा दिल्ली चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार कर रही हैं. 

वीडियो में नूपुर शर्मा भगवा स्कार्फ पहने और भगवा झंडा थामे चल रही हैं, जबकि एक सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग उनके लिए रास्ता बना रहे हैं.

एक्स पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिंदू शेरनी नूपुर शर्मा की एंट्री हो चुकी है. भाजपा की तरफ से नूपुर शर्मा भावी मुख्यमंत्री का चेहरा हैं." इस पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट यहांयहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

दिल्ली चुनाव प्रचार से जोड़कर शेयर किया गया नूपुर शर्मा का पुराना वीडियो

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली चुनाव से जुड़ा नहीं है. दरअसल, यह वीडियो जनवरी 2024 का है, जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नूपुर शर्मा दिल्ली में हुई एक 'जन जागरण यात्रा' में शामिल हुई थीं.

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

वायरल वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर जनवरी 2024 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें यही वीडियो था. जनवरी 17, 2024 को आजतक के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो (आर्काइव यहां) के साथ जानकारी दी गई थी कि पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के कारण बीजेपी से निष्कासित नूपुर शर्मा लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नज़र आईं. वह अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिल्ली में एक हिंदू संगठन द्वारा निकाली गई यात्रा में शामिल हुईं.

यह वीडियो (आर्काइव यहां) एबीपी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर जनवरी 14, 2024 को शेयर किया गया था, जिसमें बताया गया कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में जन जागरण यात्राएं आयोजित की जा रही हैं. दिल्ली में भी ऐसी ही एक यात्रा निकाली गई, जिसमें बीजेपी से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को देखा गया.

नवभारत टाइम्सलाइव हिंदुस्तान और आजतक की जनवरी 2024 की रिपोर्ट्स में भी नूपुर शर्मा के इस वीडियो का ज़िक्र किया गया है. साफ़ है कि यह वीडियो सालभर पुराना है.

हमने नुपुर शर्मा के दिल्ली चुनाव प्रचार में शामिल होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स खंगाली लेकिन इसकी पुष्टि करने वाली हमें कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली. सोशल मीडिया पर दिल्ली चुनाव में नूपुर शर्मा के उतरने का अनुमान ज़रूर लगाया जा रहा है, लेकिन बीजेपी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बीजेपी दिल्ली के मीडिया हेड और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स से पुष्टि की कि नूपुर शर्मा वर्तमान में बीजेपी की सदस्य नहीं हैं. 

जून 2022 में नूपुर शर्मा को बीजेपी ने निष्कासित किया था

बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने मई 2022 में एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक और विवादास्पद टिप्पणी की थी. उनकी इस टिप्पणी के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. कई मुस्लिम देशों ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते भारत को कूटनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था. इसके बाद, जून 5, 2022 को बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया.

निर्णय 

हमारी जांच से यह साफ़ हो जाता है कि नुपुर शर्मा के एक साल पुराने वीडियो को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले Logically Facts पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget