एक्सप्लोरर

देश में करियाई ब्लॉगर के साथ बदसलूकी का पुराना वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि झारखंड में विदेशी महिला के साथ हुई घटना के बाद भारत घूमने आई महिला ब्लॉगर के साथ अश्लीलता की गई.

निर्णय- भ्रामक


    वीडियो दिसंबर 2023 का है. साउथ कोरियन ब्लॉगर के साथ पुणे में एक शख़्स ने बदसलूकी की थी. बाद में, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया था.

संदर्भ
झारखंड में एक स्पेनिश ब्लॉगर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. 1 मार्च, 2024 को झारखंड के दुमका के पास उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, जब वह और उनके पति रात के लिए कुंजी-कुरुमाहाट नामक स्थान पर एक तंबू में रुके थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. 

दावा क्या है?
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला ब्लॉगर के साथ दो लोग अनुचित व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के ज़रिये सोशल मीडिया यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि झारखंड में विदेशी महिला के साथ हुई गैंग रेप की घटना के बाद भारत घूमने आई कोरियाई महिला ब्लॉगर के साथ अश्लीलता की गई है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "झारखंड में विदेशी महिला के साथ रेप की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते है. ये कोरियन ब्लॉगर kelly है, भारत घूमने आई हैं। इसके साथ ऐसा व्यवहार काफ़ी चौंकाने वाला हैं। पहले भी राजस्थान मे एक विदेशी महिला ब्लॉगर के साथ अश्लीलता हो चुकी हैं- ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी.." इस पोस्ट को अब तक 81,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां और ऐसे ही दावों वाले पोस्ट यहां और यहां देखें. 

हालांकि, यह दावा भ्रामक है, क्योंकि दक्षिण कोरियाई महिला ब्लॉगर के साथ बदसलूकी की घटना 2023 में महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी, जबकि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हाल ही में झारखंड की घटना के बाद हुई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
हमने संबंधित कीवर्ड के ज़रिये वायरल वीडियो की घटना के बारे में खोज की, तो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें बताया गया था कि यह घटना पिछले साल 2023 में पुणे, महाराष्ट्र में हुई थी. फिर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया.

20 दिसंबर, 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पिंपरी चिंचवड़ के रावेत इलाके से उस व्यक्ति का पता लगाया गया और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354 और 294 के तहत एफ़आईआर दर्ज कर कार्रवाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक़, यह घटना नवंबर में पिंपरी चिंचवड़ के रावेत इलाके में दीपावली  त्योहार के दौरान की है.

वहीं, एक और रिपोर्ट आरोपी की पहचान भरत उंचले के रूप में की गई है, जो मूल रूप से कर्नाटक के बीदर का रहने वाला है. 

दरअसल, वायरल वीडियो में ब्लॉगर को नारियल पानी पीते हुए एक स्थानीय दुकान पर दुकानदारों और ग्राहकों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है. अचानक, दो आदमी बैकग्राउंड में दिखाई देते हैं और उनमें से एक उसे पकड़ लेता है, अपना हाथ उसके गले में डाल देता है. केली द्वारा ख़ुद को दूर करने की कोशिशों के बावजूद, उत्पीड़क पीछे नहीं हटता, जिससे वह स्पष्ट रूप से असहज हो जाती है. वीडियो में ब्लॉगर को यह कहते हुए सुना गया, ''मुझे यहां से भागना होगा.'' केली ने 12 दिसंबर, 2023 को अपने यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो पोस्ट किया था.

निर्णय
सोशल मीडिया यूज़र्स का वीडियो के ज़रिये यह दावा किया कोरियाई ब्लॉगर के साथ बदसलूकी की यह घटना झारखंड में स्पेनिश ब्लॉगर के साथ गैंगरेप की घटना के बाद हुई है, भ्रामक है. क्योंकि, यह 2023 में महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया था. इसलिए, हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget