एक्सप्लोरर

कथावाचक जया किशोरी की AI जनरेटेड Viral फोटो को मॉडलिंग के दिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक्टर केआरके उर्फ कमाल खान ने 9 दिसंबर, 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर किया था. पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ.

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (गौरव ललित/प्रत्यूष रंजन, पीटीआई फैक्ट चेक): सोशल मीडिया पर कथावाचक जया किशोरी की एक तस्वीर तेजी से शेयर हो रही है. तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे है कि ये तस्वीर उनके मॉडलिंग के दौर की है. पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. जांच में पता चला कि तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है.
 
दावा: 
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक्टर केआरके उर्फ कमाल खान ने 9 दिसंबर, 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “ ये उस वक़्त का फोटो है जब मैडम फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थी! फिर मैडम को समझ आया कि बाबा बनना सबसे आसान काम है! " पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.
 
 
कथावाचक जया किशोरी की AI जनरेटेड Viral फोटो को मॉडलिंग के दिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर
 
 
 
वायरल पोस्ट पर 4 हजार से ज्यादा लाइक्स है. वहीं 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को देखा है.
 
पड़ताल : 
 
दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने सबसे पहले वायरल पोस्ट को ध्यान से देखा. पोस्ट के कमेंट में कई यूजर्स ने इसे एआई जनरेटड बताया. वायरल तस्वीर को ध्यान से देखने पर इसके हाथों की उंगलिया और गले की माला असमान्य लग रही है. पोस्ट का लिंक यहां देखें.
कथावाचक जया किशोरी की AI जनरेटेड Viral फोटो को मॉडलिंग के दिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर
 
जांच को बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल Sightengine की मदद  से स्कैन किया. जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये  तैयार किया गया है. Sightengine  पर मिले रिजल्ट के अनुसार वायरल तस्वीर 99 प्रतिशत AI निर्मित है. रिजल्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें-
कथावाचक जया किशोरी की AI जनरेटेड Viral फोटो को मॉडलिंग के दिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर
 
वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल True Media की सहायता ली, True Media के अनुसार भी ये तस्वीर संभवतः AI निर्मित है.  रिजल्ट का लिंक और स्क्रीन शॉट यहां देखें.
 
कथावाचक जया किशोरी की AI जनरेटेड Viral फोटो को मॉडलिंग के दिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर
कथावाचक जया किशोरी की AI जनरेटेड Viral फोटो को मॉडलिंग के दिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर

हमने जया किशोरी के सभी सोशल मीडिया को अकाउंट्स को खंगाला, हमें ये तस्वीर कहीं पर भी नहीं मिली. हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि जया किशोरी की वायरल हो रही यह तस्वीर संभवतः एआई टूल्स की मदद से तैयार की गई है और इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

 

दावा

कथावाचक बनने से पहले जया किशोरी के मॉडलिंग के दिनों की है ये तस्वीर

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला.


निष्कर्ष

पीटीआई की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि कथावाचक जया किशोरी की वायरल हो रही तस्वीर को एआई की मदद से तैयार किया गया है. ऐसी तस्वीर की पहचान करने वाले एआई टूल्स ने बताया कि ये तस्वीर 99% एआई से जनरेटेड है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Press Trust of India पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget