एक्सप्लोरर

बीजेपी ने 1000 से कम वोटों के अंतर से नहीं जीतीं 100+ लोकसभा सीटें

भारत के चुनाव आयोग के डेटा से साफ़ हो जाता है कि बीजेपी उम्मीदवार की जीत का सबसे छोटा अंतर 1,587 था, जो 1,000 या 500 से कम अंतर से जीत के दावों को ग़लत साबित करता है.

फैक्ट चैक

निर्णय [असत्य]

लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत का सबसे कम अंतर 1,587 वोटों का था, जो सोशल मीडिया पर बताए गए '500' या '1000' के अंतर से कहीं ज़्यादा है.

दावा क्या है?

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने "500 से कम वोटों के अंतर से 30 सीटें" और "1,000 से कम वोटों के अंतर से 100 से ज़्यादा सीटें” जीती हैं. वायरल पोस्ट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में हेरफेर या धांधली के आरोप लगाए गए, जिसकी जांच की मांग की गई है. वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां और यहां देखें. 

बीजेपी ने 1000 से कम वोटों के अंतर से नहीं जीतीं 100+ लोकसभा सीटें

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/व्हाट्सऐप /स्क्रीनशॉट)

भारत के चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में 543 में से 240 सीटें जीतीं, जिसके नतीजे जून 4, 2024 को घोषित किए गए थे. हालांकि, चुनाव आयोग के डेटा से पता चलता है कि वायरल दावा ग़लत है.

सच्चाई क्या है?

हमने भारत के चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आधिकारिक डेटा का विश्लेषण किया और पाया कि बीजेपी के किसी भी उम्मीदवार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में "500 से कम वोटों" या "1,000 से कम वोटों" के अंतर से जीत हासिल नहीं की, जैसा कि दावा किया गया है.

बीजेपी की जीत का सबसे कम अंतर ओडिशा के जाजपुर में रहा, जहां बीजेपी के रवींद्र नारायण बेहरा ने 1,587 वोटों के अंतर से लोकसभा सीट जीती. बेहरा ने 534,239 वोट प्राप्त किए और बीजू जनता दल (बीजेडी) की शर्मिष्ठा सेठी को हराया, जिन्हें 532,652 वोट मिले थे.

बीजेपी उम्मीदवार की दूसरी सबसे क़रीबी जीत राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में हुई, जहां बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह ने 1,615 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. ​​राजेंद्र सिंह को 617,877 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक चोपड़ा को 616,262 वोट मिले.

इसी तरह, छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट में, बीजेपी के भोजराज नाग ने 1,884 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने ​​597,624 वोटों के साथ कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया, जिन्हें 595,740 वोट मिले थे.

इसके अलावा, अन्य सभी बीजेपी उम्मीदवारों ने 2,000 से अधिक वोटों के अंतर से अपनी जीत हासिल की.

बीजेपी ने 1000 से कम वोटों के अंतर से नहीं जीतीं 100+ लोकसभा सीटें

बीजेपी उम्मीदवार जिन्होंने 5,000 से कम वोटों के अंतर से अपनी सीट जीती. (सोर्स: चुनाव आयोग/स्क्रीनशॉट)

इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनावों में हार-जीत का सबसे कम मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में रहा, जहां बीजेपी का सहयोगी दल चुनाव लड़ रहा था. इस सीट पर शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र दत्ताराम वायकर ने 452,644 वोट हासिल किए थे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अमोल गजानन कीर्तिकर को केवल 48 वोटों से हराया.

निर्णय

भारत के चुनाव आयोग के डेटा से साफ़ हो जाता है कि बीजेपी उम्मीदवार की जीत का सबसे छोटा अंतर 1,587 था, जो 1,000 या 500 से कम अंतर से जीत के दावों को ग़लत साबित करता है. आधिकारिक डेटा ऑनलाइन किए गए दावों का खंडन करता है.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget