एक्सप्लोरर

लड़कियों के अपहरण का वीडियो बेंगलुरु का बताकर किया जा रहा वायरल, सच्चाई है कुछ और, जानें

वायरल वीडियो में दो लड़कियों को एक इमारत में लिफ्ट के अंदर दिखाया गया है, जब लिफ्ट रुकती है, दो लोग अंदर घुसते हैं और उन लड़कियों को नशीला पदार्थ सुंघाने लगते हैं.

निर्णय [ असत्य ]


      यह वीडियो इजिप्ट की एक घटना का है, जिसमें एक पिता ने अपनी दो बेटियों का अपहरण कर लिया था. इसका बेंगलुरु की किसी भी घटना से कोई संबंध नहीं है.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दो व्यक्ति लिफ्ट में घुसकर दो लड़कियों का अपहरण करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में मुस्लिम समुदाय के अपहरणकर्ताओं ने दो हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया है. 

वायरल वीडियो में दो लड़कियों को एक इमारत में लिफ्ट के अंदर दिखाया गया है, जब लिफ्ट रुकती है, दो लोग अंदर घुसते हैं और उन लड़कियों को नशीला पदार्थ सुंघाने लगते हैं, दोनों विरोध करने का प्रयास करती हैं. लेकिन दोनों खुद को छुड़ा नहीं पातीं और बेहोश हो जाती हैं. इसके बाद अपहरणकर्ता लड़कियों को उठाते हैं और बाहर ले जाते हैं.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो व्यापक स्तर पर शेयर किया जा रहा है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "कर्नाटक, बंगलौर-देखिए किस तरह जेहादी लिफ्ट में से हिन्दू लड़कियों को क्लोरोफार्म सुंघा कर अपहरण कर रहे हैं..." पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें. ऐसे ही दावे वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां, यहां और यहां देखें.

लड़कियों के अपहरण का वीडियो बेंगलुरु का बताकर किया जा रहा वायरल, सच्चाई है कुछ और, जानें

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो मिस्र (इजिप्ट) का है, जब दिसंबर 2023 में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों का अपहरण किया था. अपहरण का कारण पारिवारिक विवाद था और दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं. इस वीडियो का बेंगलुरु की किसी भी घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने रिवर्स इमेज सर्च के जरिये वीडियो को खोजा, तो हमें यह 21 दिसंबर, 2023 को अल अरबिया न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला. इसमें ठीक वही दृश्य देखे जा सकते हैं जो वायरल हो रहे वीडियो में मौजूद हैं.

इस वीडियो रिपोर्ट में बताया गया है कि मिस्र (इजिप्ट) में दो लड़कियों को नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई. बाद में पता चला कि इस घटना के पीछे लड़कियों के पिता का हाथ था.

मिस्र की न्यूज़ वेबसाइट अल-मसरी अल-यूम की रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस घटना का असल कारण पारिवारिक विवाद था. यह घटना 13 दिसंबर, 2023 को पूर्वी काहिरा (काइरो) में हुई थी, और आरोपी दोनों लड़कियों का पिता है. वह एक लड़की के साथ अरब देश में भागने में सफल रहा.

हमें मिस्र के आंतरिक मामलों के मंत्रालय का एक बयान भी मिला जिसे 20 दिसंबर 2023 को एक्स पोस्ट के जरिये शेयर किया गया था. इसमें कहा गया है कि काहिरा में नस्र सिटी की निवासी, दोनों लड़कियों की मां ने पुलिस को बताया कि उनके पूर्व पति, एक अकाउंटेंट हैं. वह दो लोगों के साथ मिलकर उनकी मर्जी के बिना दो बच्चियों में से एक को अपने साथ ले गया. दोनों के बीच 2022 में अलगाव हुआ था और उनके बीच पारिवारिक विवाद थे.

"जांच करने पर पता चला कि दोनों लड़कियों के पिता ने इस घटना को अंजाम देने के लिए दो लोगों की मदद ली थी, जैसा कि वीडियो क्लिप में दिखाया गया है, और घटना वाले दिन ही वह देश छोड़कर चला गया," बयान में कहा गया है.

23 दिसंबर को प्रकाशित अल-ख़लीज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस इमारत पर घटना घटी, उसके गार्ड ने बताया कि "जाना और हनिन" के पिता ने पहले भी कई बार उन्हें उनकी मां की हिरासत से अपहरण करने की कोशिश की थी.

रिपोर्ट में पीड़ित बच्ची का बयान मौजूद है कि उसके पिता और उसका दोस्त उस जगह पर आए जहां वह रहती है और लिफ्ट के सामने उससे और उसकी बहन से मिले. उन दोनों पर एक नशीला पदार्थ छिड़क दिया गया, और वे तब तक विरोध करते रहे जब तक कि प्रॉपर्टी गार्ड उनकी मदद के लिए दौड़कर उनके पास नहीं आया, और वह उसे बचाने में कामयाब रहा, जबकि पिता उसकी बहन को टैक्सी में लेकर भाग गए.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से यह साफ हो गया है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू लड़कियों का अपहरण करने के दावे के साथ शेयर किया गया वीडियो दरअसल मिस्र के काहिरा की एक घटना का है, जिसमें एक पिता ने दो लोगों की मदद से बेटियों का अपहरण कर लिया था. इसलिए हम वायरल दावे को गलत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget