एक्सप्लोरर

इज़रायल की बमबारी के रूप में अल्जीरिया का वीडियो लेबनान में वायरल

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन दिया, "रात होते ही लेबनान में दिवाली शुरू. आतंकी नसरल्ला के मौत पर छाती पीटने वाले अब क्या पीटेंगे?"

फैक्ट चेक

निर्णय असत्य

यह वीडियो अल्जीरिया के अल्जीयर्स में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना के जश्न का है और इसका इज़राइल और लेबनान के बीच चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं है.

दावा क्या है?

इज़राइल और लेबनान स्थित हिज़बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो हमले के बाद की स्थिति या हमले को दिखाने का दावा करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो, जिसमें आसमान में आग के गोले जैसी चमकीली आतिशबाजी नज़र आ रही है, लेबनान पर इज़राइल के हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन दिया, "रात होते ही लेबनान में दिवाली शुरू. आतंकी नसरल्ला के मौत पर छाती पीटने वाले अब क्या पीटेंगे?" इस पोस्ट को अब तक 135,000 व्यूज़, 900 से ज़्यादा रीपोस्ट और लगभग 4500 लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें. 

 

इज़रायल की बमबारी के रूप में अल्जीरिया का वीडियो लेबनान में वायरलवायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना के जश्न का है और इसका इज़राइल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष से कोई संबंध नहीं है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें अगस्त 9, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक अलग एंगल से लिया गया ऐसा ही एक वीडियो मिला (आर्काइव यहां), जिसका अरबी में कैप्शन था: "मौलौदिया अल्जीयर्स के समर्थक क्लब की स्थापना की 103वीं वर्षगांठ मना रहे हैं." 

हमने वायरल वीडियो और यूट्यूब वीडियो दोनों में हरे रंग की टी-शर्ट पहने व्यक्ति, सड़क, इमारत, खंभे पर लगी घड़ी और पटाखों का मिलान किया. हम अपनी जांच में पाते हैं कि वायरल वीडियो में रोने और चीख-पुकार की आवाज़ को अलग से जोड़ा गया है. 

हमें अगस्त 24 को यूट्यूब पर एक वीडियो (आर्काइव यहां) भी मिला, जिसमें अल्जीरिया में फुटबॉल क्लब मौलौदिया क्लब डी'अल्जीर (MCA) की 103वीं वर्षगांठ के जश्न का ज़िक्र किया गया था, जिसे आतिशबाजी के शो के साथ मनाया गया था.

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स सर्च करने पर हमें अल बिलाद, अख़बार अलसाबा ऑनलाइन, अल24न्यूज़ की रिपोर्ट मिलीं, जिसमें बताया गया कि अगस्त 8, 2024 को अल्जीयर्स में मौलौदिया क्लब के समर्थकों ने क्लब की स्थापना की 103वीं वर्षगांठ मनाई. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान पूरे शहर में आतिशबाजी की गई, जिससे राजधानी का आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा.

इज़राइल-हिज़्बुल्लाह जंग

सितंबर 17 से इज़राइल और लेबनान के हिज़्बुल्लाह के बीच कई हमले हुए हैं. सितंबर 28 को हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की एयर स्ट्राइक में मौत के बाद इज़राइल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है. अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की ओर से युद्ध विराम की अपील के बाद भी इजराइल अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है. अब इजराइल ज़मीनी कार्रवाई के संकेत दे रहा है.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि वायरल हो रहा वीडियो इज़राइल द्वारा लेबनान पर बमबारी का नहीं है, बल्कि यह अल्जीरिया के अल्जीयर्स में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना के जश्न के दौरान आतिशबाजी का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget