एक्सप्लोरर

गंगा में डुबकी लगाते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की यह फोटो नहीं है महाकुंभ की

तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा सनातनियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए कुंभ में स्नान किया.....अभी तक नहीं नहाए है.” जानें सच्चाई.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के दिन, यानी 14 जनवरी को 3.5 करोड़ से भी अधिक लोगों ने स्नान किया और पहले दो दिनों में ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 करोड़ हो गई है. इस बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक तस्वीर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि महाकुंभ में आए इन करोड़ों लोगों में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है. फोटो में अखिलेश पानी में खड़े हैं और उन्हें देखकर लग रहा है कि तस्वीर खिंचने के ठीक पहले उन्होंने डुबकी लगाई थी. 

तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा सनातनियों को मुहतोड़ जवाब देते कुंभ में स्नान किया अब सनातनी हिंदुओं का सारा का सारा वोट सपा को मिलेगा बाबा जी अभी तक नहीं नहाए है.” 


गंगा में डुबकी लगाते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की यह फोटो नहीं है महाकुंभ की

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये तस्वीर महाकुंभ की नहीं, बल्कि हरिद्वार की है जहां 14 जनवरी, 2025 को अखिलेश ने गंगा स्नान किया था. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

अगर अखिलेश यादव जैसे कद्दावर नेता महाकुंभ में आए होते तो इस बारे में खबरें जरूर छपतीं. लेकिन, हमें खोजने से इस बारे में कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली. 

रिवर्स सर्च की मदद से हमें वायरल तस्वीर अखिलेश यादव के एक ट्वीट में मिली. 14 जनवरी, 2025 के ट्वीट में इस फोटो के साथ दो और तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा था, “मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद.” 

 

इसके बाद हमें इस बारे में छपी न्यूज रिपोर्ट्स भी मिल गईं. इनमें बताया गया है कि अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था. ये अखिलेश का एक निजी दौरा था, जिसके बारे में हरिद्वार में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी जानकारी नहीं दी गई थी. दौरे के बाद उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थीं, जिनमें अखिलेश हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाते नजर आए. 

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अखिलेश 14 जनवरी को उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे और फिर वहां से वो हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे.वहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई. साथ ही, परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना कर चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित की थीं. राजपाल का 9 जनवरी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. 

 

अगले ही दिन, यानी 15 जनवरी को मीडिया से बातचीत करते वक्त अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने दावा किया कि इतने संसाधन होने के बावजूद महाकुंभ आ रहे लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है, और सरकार को इन कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए. 


उन्होंने कहा, “हरिद्वार से लेकर कोलकाता तक गंगा बहती है, जो गंगा में जहां डुबकी लगाना चाहे वहां लगा सकता है, सभी जगह का अपना महत्व है. कल मैं हरिद्वार में था और संक्रांति पर डुबकी लगाई थी.” वहीं, प्रयागराज जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी. 

 

बता दें कि 27 जनवरी, 2019 को अखिलेश यादव अखाड़ा परिषद के आमंत्रण पर प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में पहुंचे थे और तब अर्धकुंभ के दौरान उन्होंने संगम में स्नान किया था. 

खबर लिखे जाने तक अखिलेश यादव प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने नहीं पहुंचे हैं. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJ TAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget