एक्सप्लोरर

26 जनवरी की परेड देखते प्रधानमंत्री मोदी, धोनी और सचिन की यह तस्वीर AI जनरेटेड है

पीएम मोदी, धोनी और सचिन की 26 जनवरी के कार्यक्रम की तस्वीर को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है. असल में वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह 26 जनवरी को लाल किले पर हुई परेड के दौरान की है. 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है. वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है.

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर अंजली चौहन ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “नरेंद्र मोदी, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर की लाल किले से 26 जनवरी की परेड देखते हुए तस्वीर.” 

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें.

vishvasnews

पड़ताल 

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया. लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली. हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से भी सर्च किया. हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली. 

तस्वीर को गौर से देखने पर हमने पाया कि तस्वीर में कई खामियां है. महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की आंखें सही नहीं है. जबकि प्रधानमंत्री मोदी के अंगूठे की बनावट सही नहीं है.

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया. हमने हाइव मॉडरेशन  की मदद से भी फोटो को सर्च किया. इस टूल ने फोटो के 98 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई. 

vishvasnews

हमने एक अन्य टूल की मदद से तस्वीर को एक बार फिर सर्च किया. हमने डी कॉपी की मदद से तस्वीर को सर्च किया. इस टूल ने भी फोटो को 92 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई. 

vishvasnews

हमने एआई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा से संपर्क किया. उन्होंने तस्वीर को एआई टूल्स की मदद से बनाया हुआ बताया है. 

देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन देश में बड़ा जश्न मनया जाता है. सबसे पहले देश के राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर तिरंगा फराते हैं. फिर परेड का आयोजन किया जाता है. जबकि 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लालकिले पर ध्वजारोहण करते हैं.

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया. हमने पाया कि यूजर के चार हजार से ज्यादा मित्र हैं. 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पीएम मोदी, धोनी और सचिन की 26 जनवरी के कार्यक्रम की तस्वीर को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है. असल में वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget