एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. वास्तव में ‘बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड’ ने 8 फरवरी को मेट्रो किराए में वृद्धि का ऐलान किया है और अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है.

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (साजन कुमार/प्रत्यूष रंजन पीटीआई फैक्ट चेक) : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद दिल्ली मेट्रो का किराया 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है और जो टिकट पहले 60 रुपये में मिलता था, वह अब 90 रुपये का हो गया है. यूजर्स, इस पोस्ट के जरिये भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. 

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. वास्तव में ‘बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड’ ने 8 फरवरी को मेट्रो किराए में वृद्धि का ऐलान किया है और अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है. हाल के दिनों में ‘दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन’ (डीएमआरसी) द्वारा मेट्रो रेल के किराये में वृद्धि से जुड़ी ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. यूजर्स, बेंगलुरु मेट्रो के किराये में हुई वृद्धि को दिल्ली मेट्रो का बताकर सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर कर रहे हैं.

दावा :

फेसबुक यूजर 'सिंह जयवीर' ने 11 फरवरी को एक पोस्ट में लिखा, “मेट्रो किराए में 50% की वृद्धि से दिल्ली के गगनचुंबी विकास की हुई शुरुआत. जय हो मौजी जी.” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें. 


दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा

फेसबुक पर 'यादव एकता जिंदाबाद' नाम के यूजर ने 11 फरवरी को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “दोस्तों दिल्ली वालो को अच्छे दिन का पहला तोहफा, मैट्रो का किराया बढ़ा 60 रूपये वाला टिकट अब 90 रूपये में.” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें. 


दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा

इस पोस्ट को सच मानकर कई अन्य यूजर्स इसे समान और मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं. पोस्ट यहां, यहां और यहां क्लिक कर देखें.

पड़ताल :

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिये डेस्क ने सबसे पहले डीएमआरसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला. हमें डीएमआरसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर मेट्रो किराये में वृद्धि से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली.

पड़ताल के अगले चरण में डेस्क ने ‘डीएमआरसी’ की आधिकारिक वेबसाइट पर किराये से जुड़ी जानकारी खंगाली. 

इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार से शनिवार तक दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये है. वहीं, रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये है. इसके अलावा मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करने पर यात्री को 10 फीसदी तक का छूट भी मिलता है. पूरी जानकारी यहां क्लिक कर देखें.


दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने वायरल पोस्ट में लिखे टेक्स्ट को गूगल पर सर्च किया. इस दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं, जिनमें बताया गया कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने हाल ही में मेट्रो रेल का किराया बढ़ा दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने 8 फरवरी को मेट्रो रेल के किराए में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है. इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बीएमआरसीएल ने अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है. संशोधित किराया 9 फरवरी से लागू होगा. इससे जुड़ी रिपोर्ट्स यहां, यहां और यहां क्लिक कर पढ़ें.


दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि साइबर सिटी गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर संचालित रैपिड मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. बताया गया कि वर्तमान में गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 35 रुपये है, जो बढ़ोतरी के बाद क्रमश: 25 रुपये और 40 रुपये हो जाएगा. पूरी रिपोर्ट यहां और यहां क्लिक करके पढ़ें.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हुआ दिल्ली मेट्रो किराए में वृद्धि का गलत दावा

पड़ताल के अंत में डेस्क ने डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल से संपर्क किया. उन्होंने वायरल दावों का खंडन करते हुए कहा,  "दिल्ली मेट्रो के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन केवल एक ‘स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति’ (Fare Fixation Committee) द्वारा किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है. फिलहाल, ऐसी कोई किराया निर्धारण समिति गठित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है."

हमारी अब तक की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. बीते दिनों में ‘बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ ने मेट्रो रेल के किराए में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है और अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है. यूजर्स, बेंगलुरु मेट्रो के किराये में हुई वृद्धि को दिल्ली मेट्रो का बताकर सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर कर रहे हैं.

दावा

“दोस्तों दिल्ली वालो को अच्छे दिन का पहला तोहफा,, मैट्रो का किराया बढ़ा 60 रूपये वाला टिकट अब 90 रूपये में.”

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ.

निष्कर्ष

हाल के दिनों में ‘बैंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ ने मेट्रो रेल के किराए में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है और अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है. यूजर्स, बेंगलुरु मेट्रो के किराये में हुई वृद्धि को दिल्ली मेट्रो का बताकर सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर कर रहे हैं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले ptinews.com पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget