एक्सप्लोरर

आजतक का दिल्ली में AAP की जीत के अनुमान वाला Video फेक है

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि दिल्ली चुनाव को लेकर टीवी न्यूज चैनल आज तक के ओपिनियन पोल वाला वीडियो फेक है. आजतक ने हाल ही में ऐसा कोई सर्वे जारी नहीं किया है.

CLAIM 

आजतक के ओपिनियन पोल में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चौथी बार सरकार बनाने की बात कही गई है. 

FACT CHECK 

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो फेक है. आजतक ने हाल ही में ऐसा कोई एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल जारी नहीं किया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर टीवी न्यूज चैनल आजतक का फेक ओपिनियन पोल वायरल है. इसमें दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है. 

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि आजतक की ओर से ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया गया है. इसके अलावा वीडियो में इस्तेमाल किए फॉन्ट और टेक्स्ट देखने से स्पष्ट हो रहा है कि यह फर्जी है. 

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान हो रहे हैं. वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने आजतक के ओपिनियन पोल के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '#दिल्ली मे फिर चल रहा है #केजरीवाल का जादू

चौथी बार इतिहास रचने जा रही है #आम_आदमी_पार्टी#ExitPoll #DelhiElections2025 #AamAadmiParty ' (आर्काइव लिंक) 

 

इसके अलावा 'दिल्ली तक' के नाम पर ओपिनियन पोल का एक फेक ग्राफिक शेयर किया जा रहा है जिसमें ओखला विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार को जनता की पहली पसंद बताया जा रहा है. 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने ओपिनियन पोल का ग्राफिक शेयर करते हुए लिखा- No 1😅 Patang . गौरतलब है कि एआईएमआईएम का चुनाव चिह्न पतंग है. (आर्काइव लिंक) 


आजतक का दिल्ली में AAP की जीत के अनुमान वाला Video फेक है

 

फैक्ट चेक 

दिल्ली चुनाव के मद्देनजर आजतक और दिल्ली तक के ओपिनियन पोल का वीडियो व ग्राफिक सोशल मीडिया पर वायरल है. बूम ने जांच में पाया कि दोनों ही फर्जी हैं. 

1- आज तक के ओपिनियन पोल वाला वीडियो फेक है 

बूम ने वीडियो को ध्यान से देखने पर पाया कि ग्राफिक में लिखे टेक्स्ट जैसे कांग्रेस में शाब्दिक गलतियां हैं. साथ ही ग्राफिक्स के फॉन्ट भी आजतक की स्टाइल शीट से अलग नजर आ रहे हैं. इसके अलावा आजतक के लोगो की पोजीशन भी अलग दिख रही है. साथ ही लोगो के नीचे तारीख या समय भी लिखा नजर नहीं आ रहा है. इससे हमें ग्राफिक्स के फेक होने का संदेह हुआ. 


आजतक का दिल्ली में AAP की जीत के अनुमान वाला Video फेक है

आजतक का ओरिजनल ग्राफिक और फॉन्ट 


आजतक का दिल्ली में AAP की जीत के अनुमान वाला Video फेक है

इसके अलावा वीडियो में आजतक के एंकर सईद अंसारी कहते नजर आ रहे हैं, 'अगर आज चुनाव हुए तो कांग्रेस को जीरो सीटें मिलेंगी.' इससे जाहिर होता है कि वीडियो में इस्तेमाल किया गया ऑडियो चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले का है. 

इंडिया टुडे ने भी स्पष्टिकरण जारी कर कहा, 'दिल्ली चुनाव 2025 से पहले आजतक और इंडिया टुडे के नाम से गलत तरीके से फर्जी पोल प्रसारित किए जा रहे हैं. इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली के लिए कोई एग्जिट पोल नहीं किया है. 

 

2- ओखला विधानसभा सीट को लेकर Dilli Tak का ग्राफिक फेक है 

दूसरा ग्राफिक दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट के अनुमान से जुड़ा है. यहां से AIMIM के उम्मीदवार शिफा उर रहमान को सबसे अधिक 50.12 फीसदी जनता की पसंद बताया गया. इसके लिए हमने 'दिल्ली तक' की टीम से संपर्क किया जिन्होंने बताया कि ग्राफिक फेक है और उन्होंने हाल ही में ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया. 

इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से इसे लेकर पोस्ट भी किया.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget