एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच आखिर खत्म क्यों नहीं हो रहा युद्ध? ये हैं पांच बड़े कारण

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जब युद्ध की शुरुआत हुई थी तब लग रहा था यूक्रेन ज्यादा समय रूस के आगे टिक नहीं पाएगा, लेकिन यूक्रेन ने रूस को कड़ी टक्कर दी है.

Russia-Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के युद्ध (Russia-Ukraine War) को आठ महीने होने को हैं, लेकिन यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर से इस युद्ध के तेज होने की आशंका है. एक तरफ जहां यूक्रेन ने रूस जैसे ताकतवर देश को कड़ी टक्कर दी है, वहीं पुतिन के लिए भी अब ये वर्चस्व की लड़ाई बन गई है. 

क्रीमिया (Crimea) में पुल पर बड़ा धमाका होने के बाद अब यह युद्ध और बढ़ गया है. रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला यह इकलौता ब्रिज पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता था. इसकी जवाबी कार्रवाई में अब रूस की ओर से जैपोरिजिया (Zaporizhzhia) के रिहायशी इलाके में बीती रात (8 अक्टूबर) मिसाइल हमला किया गया, जिसमें 17 लोग मामरे गए और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं. 

क्यों खत्म नहीं हो रहा युद्ध 

रूस और यूक्रेन के बीच जब युद्ध की शुरुआत हुई थी तब लग रहा ता यूक्रेन ज्यादा समय रूस के आगे टिक नहीं पाएगा, लेकिन यूक्रेन ने रूस जैसे ताकतवर देश को कड़ी टक्कर दी. रूस के हाजारों सैनिक मारे गए. इस समय युद्ध के मैदान में पुतिन को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. खबर यह भी सामने आई थी की वह अपने जनरलों से नाराज थे. 

ताकत साबित करना चाहता है रूस 

पुतिन का अब एक ही मकसद है कि वह इस युद्ध के दम पर दुनिया को अपने देश की ताकत दिखाना चाहते हैं. यही कारण है कि वह पीछे नहीं हट रहे हैं जबकि रूस लगातार भारी संख्या में अपने सैनिकों को गंवा रहा है. इतनी हतासा झेलने के बाद भी यह लड़ाई का अंत केवल इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि पुतिन अपनी ताकत का दिखावा करना चाहते हैं. 

यूक्रेन की ताकत का गलत अनुमान

रूस को लगा था कि उसका यूक्रेन को हराना बाएं हाथ का खेल होगा, लेकिन उसने यूक्रेन की ताकत को आंकने में गलती कर दी थी. यही कारण है कि अब यह युद्ध इतना लंबा चल रहा है. रूस को कमजोर होता देख अब यूक्रेन ने इस युद्ध में बढ चढ़कर उतरने का फैसला किया है. 

रूस की तरफ से चार स्थानों पर कब्जे

पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाकों खेरसोन, लुहांस्क, डोनेट्स्क और जैपोरिजिया पर कब्जा कर लिया है. ऐसे में अब यूक्रेन की जिद है कि वह इन्हें लेकर ही रहेगा. राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने खुद बयान जारी कर कहा है कि क्रीमिया पुल शुरुआत है. सब कुछ अवैध नष्ट होना चाहिए. यूक्रेन से चोरी की गई हर चीज को वापस ली जानी चाहिए. रूस के कब्जे वाली हर चीज को निष्कासित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

पुतिन के कानों तक पहुंची क्रीमिया में हुए धमाके की गूंज, क्या रूस को भड़का रहा है यूक्रेन?

Russia Ukraine War: क्रीमिया बम धमाके के बाद रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल अटैक में 17 लोगों की मौत, 40 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget