एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शरद पवार के चक्रव्यूह में फंसी बीजेपी? जानें किन मोर्चों पर खड़ी करेंगे चुनौती- ये है पूरा खेल

Maharashtra Politics: इस्तीफे के ऐलान के बाद शरद पवार की वापसी ने महाराष्ट्र की सियासत को और दिलचस्प कर दिया है, आने वाले चुनावों में शरद पवार बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी चीफ शरद पवार के फिर से पार्टी की कमान संभालने के बाद सबसे ज्यादा हलचल बीजेपी में मानी जा रही है. राजनीति के शातिर खिलाड़ी पवार के इस दांव से बीजेपी के उन मंसूबों पर पानी फिरता दिख रहा है, जिनसे वो आने वाले चुनावों में शह और मात का खेल खेलना चाहती थी. एक वक्त पर लग रहा था कि एनसीपी में भी दो फाड़ हो सकते हैं और शरद पवार की मेहनत से सींची हुई इस पार्टी का भी वही हाल हो सकता है जो शिवसेना का हुआ, लेकिन शरद पवार की आखिरी चाल का किसी को भी अंदाजा नहीं था. अब अगर एनसीपी अगले एक साल में अपनी ताकत और बढ़ाती है तो ये बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर होगा. आइए समझते हैं कैसे... 

एनसीपी में अचानक मची हलचल
कुछ दिनों पहले शरद पवार की पार्टी एनसीपी में अचानक हलचल शुरू हुई, जिसमें बताया गया कि अजित पवार फिर से बैचेन दिख रहे हैं. कहा गया कि अजित पार्टी विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं और बीजेपी के साथ जाने की तैयारी हो रही है. क्योंकि अजित पवार पहले भी फडणवीस के साथ मिलकर ऐसा कदम उठा चुके थे, ऐसे में कयास लग रहे थे कि बीजेपी एक बार फिर इसी कोशिश में है कि अजित पवार को अपने साथ लेकर शिवसेना की ही तरह पार्टी को दो हिस्सों में बांट दिया जाए. 

पवार का मास्टरस्ट्रोक 
पार्टी में चल रही हलचल के बीच शरद पवार आते हैं और एक कार्यक्रम के दौरान अपने इस्तीफा का ऐलान कर देते हैं. इस घटनाक्रम पर बीजेपी समेत तमाम दलों की नजरें टिक गईं. पार्टी की तरफ से 16 सदस्यों की कमेटी बनाई गई. इस बीच अजित पवार अकेले ऐसे नेता थे, जो पवार के फैसले से सहमत दिख रहे थे और बाकी नेताओं को भी इसे स्वीकार करने की सलाह दे रहे थे. इस दौरान फिर से कयास लगाए जाने लगे कि शरद पवार के पीछे हटने के बाद एनसीपी टूट सकती है. बीजेपी भी वेट एंड वॉच की पोजिशन में थी, लेकिन किसी को ये पता नहीं था कि शरद पवार की आखिरी चाल क्या है. 

नए अध्यक्ष के लिए चुनी गई कमेटी ने शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया और कहा कि पार्टी में उनके कद का कोई नेता ही नहीं है. इसके बाद शरद पवार ने अपना फैसला वापस ले लिया और अब फिर से पार्टी की कमान उनके मजबूत हाथों में है. अपने इस एक दांव से शरद पवार ने अजित पवार समेत तमाम बागी विधायकों को कमजोर करने का काम किया और पार्टी पर पकड़ को मजबूत कर दिया. वहीं बीजेपी को भी एक बड़ा झटका दे दिया. 

बीजेपी के साथ जाने से नुकसान
एक तरफ महाराष्ट्र में अजित पवार की छटपटाहट को देखा जा सकता है, जैसे वो पिछले लंबे वक्त से बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. इसके पीछे कई तरह के कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें उनके और बाकी विधायकों पर चल रही केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई भी शामिल है. हालांकि शरद पवार दूर की सोच रखते हैं. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक शरद पवार बीजेपी के साथ जाकर खुद का नुकसान नहीं करना चाहते हैं. उनका मानना है कि अभी बीजेपी के साथ जाने से एनसीपी की ताकत कहीं न कहीं कम होगी. 

दोनों हाथों में होंगे लड्डू?
शरद पवार चाहते हैं कि चुनावों तक वो अपनी पार्टी एनसीपी को मजबूत करने का काम करें. पार्टी इसके लिए तमाम इंटरनल सर्वे भी करा चुकी है. जिनमें ये संकेत मिल रहे हैं कि एनसीपी को जमीनी तौर पर फायदा पहुंचा है. इसीलिए अगर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है तो बीजेपी के सामने एनसीपी के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. इसके अलावा दूसरी सूरत में एमवीए गठबंधन के साथ मिलकर भी एनसीपी सरकार बना सकती है. यानी दोनों रास्ते खुले होंगे. ऐसे में मोल-भाव की पूरी ताकत शरद पवार के हाथों में होगी और महाराष्ट्र में एनसीपी का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. यानी ये शरद पवार के दोनों हाथों में लड्डू की तरह होगा. 

बीजेपी को क्या नुकसान? 
अब एनसीपी अध्यक्ष के तौर पर शरद पवार की वापसी का बीजेपी को कितना बड़ा नुकसान हुआ है, इस पर बात करते हैं. दरअसल बीजेपी की कोशिश थी कि वो किसी तरह चुनाव से पहले या तो पूरी एनसीपी को अपने साथ ले, या फिर अजित पवार के सहारे पार्टी के आधे विधायकों को अपने पाले में शामिल करे. ऐसा करने पर आने वाले चुनाव बीजेपी के लिए केकवॉक की तरह होते. क्योंकि शिवसेना पहले ही दो फाड़ हो चुकी है, जिसका वोट बैंक चुनावों में या तो पूरी तरह बंट जाएगा या फिर बीजेपी के साथ शिफ्ट होगा. वहीं अगर एनसीपी भी रास्ते से हट जाती तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत लगभग तय थी. 

बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती
अब शरद पवार बीजेपी के लिए आने वाले वक्त में बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं. चुनावों में अगर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट को साथ लेकर एनसीपी नेतृत्व करती है तो नतीजे काफी दिलचस्प हो सकते हैं. एमवीए के साथ मिलकर बीजेपी को पीछे धकेलना शरद पवार के लिए आसान होगा. बीजेपी पर सरकार गिराने और शिवसेना को तोड़ने के आरोप पहले से हैं, जिसे चुनावों में भुनाया जा सकता है. ऐसे में महाराष्ट्र बीजेपी के हाथ से छूट सकता है. यानी विधानसभा चुनाव के लिए पवार बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर होंगे. 

पवार विपक्षी एकता के मजबूत स्तंभ
बीजेपी के लिए दूसरी बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव होंगे. महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में अच्छा प्रदर्शन करना केंद्र में मजबूती का संकेत होता है. लोकसभा की 48 सीटें केंद्र में समीकरणों को बना और बिगाड़ सकती हैं. ऐसे में बीजेपी की राह अब महाराष्ट्र में आसान नहीं दिख रही. शरद पवार को विपक्षी एकता का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है, विपक्षी नेता इसके लिए उनसे मुलाकात भी कर रहे हैं. ऐसे में शरद पवार को साथ लेकर विपक्ष अगर एकजुट हुआ तो बीजेपी के लिए महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में ये बड़ा झटका साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें - बजरंग बली से लेकर कमीशनखोरी तक...कर्नाटक चुनाव में चर्चा में रहे ये मुद्दे, जानें प्रचार में कौन किस पर रहा भारी

मुकेश बौड़ाई पिछले 7 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. जिसमें रिपोर्टिंग और डेस्क वर्क शामिल है. नवभारत टाइम्स, एनडीटीवी, दैनिक भास्कर और द क्विंट जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. फिलहाल एबीपी न्यूज़ वेबसाइट में बतौर चीफ कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
Embed widget