एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से खुद को बचाने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं!

कोरोना का फिलहाल कोई भी इलाज नहीं है और न ही इससे बचाव का कोई टीका अभी बन पाया है. ऐसे में एहतियात अपनाकर ही इस वायरस से बचा जा सकता है.

दुनिया के नक्शे पर अब शायद ही ऐसा कोई देश बचा है, जहां कोरोना नहीं पहुंचा है. छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा देश इस महामारी से तबाही की कगार पर आकर खड़ा हो गया है. और ये सब हुआ है उन छोटी-छोटी लापरवाहियों से, जिनकी ओर लोगों का ध्यान कम ही जाता है. इन्हीं लापरवाहियों ने पूरी दुनिया में अब तक करीब 70 हजार लोगों की जान ले ली है और 12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हैं. लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखकर आप खुद को और अपने परिवार को इस गंभीर बीमारी के संक्रमण से बचा सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहला उपाय तो वही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाया है और जिसके लिए देश में लॉकडाउन किया गया है. सोशल डिस्टेंसिंग. आप इसको हर हाल में बनाए रखें. ये बना रहा, तो कोरोना के संक्रमण का खतरा न के बराबर होगा. इसके अलावा दूसरी जो सबसे ज़रूरी चीज है वो है खुद की साफ-सफाई. संक्रमित हाथ से अपना मुंह या नाक छूने से आपको कोरोना का संक्रमण हो सकता है. इसलिए डॉक्टर बार-बार इस बात की सलाह दे रहे हैं कि हर घंटे-आधे घंटे के दौरान साबुन से या फिर सेनेटाइजर से अपने हाथों को साफ करते रहें.

ये तो रही बात खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने की. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके परिवार को भी कोरोना का संक्रमण न हो, तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने और लगातार हाथ धोते रहने के लिए कहें. इसके अलावा अगर आप खुद में कोरोना से जुड़ा कोई लक्षण देख रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप खुद को सेल्फ क्वॉरंटीन कर लें या फिर खुद को आइसोलेट कर लें ताकि संक्रमण आपके परिवार तक ना फैले.

बाकी अगर दुनिया का कोई भी आदमी आपको कह रहा हो कि उसके पास कोरोना से बचने का उपाय है तो वो आदमी सीधे तौर पर झूठ बोल रहा है. कोरोना से बचाव का अभी कोई भी टीका और कोई भी दवाई सामने नहीं आई है. कोरोना पॉजिटिव जो पेशेंट ठीक होकर अपने घर गए हैं, उन्हें भी फ्लू और एचआईवी से जुड़ी कुछ दवाएं दी गई थीं, जिसके बाद वो ठीक हुए थे. इसलिए फिलहाल तो सतर्कता ही कोरोना से बचने का इकलौता उपाय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget