एक्सप्लोरर

Explained: भारत की राष्ट्रपति Draupadi Murmu की कितनी होगी तनख्वाह, मिलेंगी क्या सुविधाएं, जानिए सबकुछ

Explained: भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनकर द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है. क्या आप जानते हैं उनकी तनख्वाह कितनी होगी, क्या सुविधाएं मिलेंगी....

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू के रूप में भारत को अपना 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है. अत्यंत साधारण पृष्ठभूमि से आनेवाली द्रौपदी मुर्मू ने पहली महिला आदिवासी के रूप में चुनाव जीतकर नया इतिहास रच दिया है. वे 25 जुलाई को भारत के अगले राष्ट्रपति (President Of India) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी. इसके पहले वे साल 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल (Jharkhand Governor) थीं. उनका जन्म ओडिशा (Odisha)के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था. द्रौपदी मुर्मू का सौम्य स्वभाव और सरल व्यक्तित्व ही उनकी पहचान है.

राष्ट्रपति चुनाव की जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली आदिवासी समुदाय की पहली महिला बन गईं हैं. भारत के राष्ट्रपति को कई भत्ते मिलते हैं और उन्हें कई विशेषाधिकार भी दिए गए हैं. अब जानते हैं कि द्रौपदी मुर्मू को जीत के बाद कितनी सैलरी मिलेगी, उनपर क्या जिम्मेदारियां होंगी. उन्हें क्या सुविधाएं मिलेंगी. क्या उन्हें भी देश के आम नागरिक की तरह आयकर देना होगा? जानिए हर सवाल का जवाब....

देश के राष्ट्रपति को क्या सुविधाएं मिलती हैं....

  • भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया होने के साथ-साथ भारत का प्रथम नागरिक भी होता है.
  • राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं.
  • भारत के राष्ट्रपति को करीब 5 लाख रुपये हर महीने की तनख्वाह मिलती है.जिस पर उन्हें किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है.
  • इसके अलावा राष्ट्रपति को कई भत्ते भी मिलते हैं. 
  • आजीवन फ्री मेडिकल, आवास और इलाज की सुविधा मिलती है.
  • दुनिया भर में कहीं भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं.
  • पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होता है.
  • राष्ट्रपति भवन की देखरेख में 200 अन्य लोग अपनी जिम्मेदारी संभालते हैं.
  • राष्ट्रपति के पास छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट होते हैं. एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम, दूसरा शिमला में रिट्रीट बिल्डिंग.
  •  कस्टमाइज्ड Mercedes Benz S600 (W221) गाड़ी मिलती है.
  • राष्ट्रपति के पास प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर युद्ध की घोषणा करने का अधिकार है
  • देश की सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के द्वारा किए जाते हैं.
  • राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, जो नई दिल्ली में स्थित है.
  • राष्ट्रपति भवन में कुल 340 कमरे हैं और इसका फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट है.
  • रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में 1.5 लाख प्रतिमाह मिलता है, साथ ही स्टाफ पर खर्च करने के लिए 60 हजार रुपये महीना अलग से दिया जाता है.
  • जीवन भर के लिए एक मुफ्त बंगला (टाइप VIII) मिलता है.
  • दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन.
  • ट्रेन या हवाई मार्ग से एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा व जीवन भर के लिए मुफ्त वाहन सुविधा.
  • दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी और 2 सेक्रेटरी
  • राष्ट्रपति को मिलते हैं ये अतिरिक्त अधिकार
  • राष्ट्रपति सर्वोच्च संवैधानिक पद है.
  • राष्ट्रपति को अपने पावर और कर्तव्यों के प्रयोग और प्रदर्शन के लिए या उन शक्तियों और कर्तव्यों के अभ्यास और प्रदर्शन में उनके द्वारा किए गए या किए जाने वाले किसी भी काम के लिए किसी भी अदालत को जवाब नहीं देना पड़ता है.
  • अगर अनुच्छेद 61 के तहत आरोप की जांच के लिए संसद के किसी भी सदन द्वारा नियुक्त या नामित किसी भी अदालत, न्यायाधिकरण या निकाय द्वारा उनके आचरण की समीक्षा की जा सकती है, तब ये नियम लागू होता है.
  • राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान किसी भी अदालत में उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक कार्यवाही शुरू या जारी नहीं रखी जा सकती है.
  • इतना ही नहीं, उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी अदालत से गिरफ्तारी या कारावास की कोई प्रक्रिया जारी नहीं की जा सकती है.
  • ये भी पढ़ें:

Presidential Election Result LIVE: द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई

Presidential Election Result: देश को मिला पहला आदिवासी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget