एक्सप्लोरर

जब भरी महफिल में आलिया भट्ट ने किया था रणबीर कपूर को प्रपोज, कैटरीना कैफ का था ऐसा रिएक्शन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं. इसी बीच इस कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर को आलिया प्रपोज करती दिख रही हैं.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं. अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इतना ही नहीं बल्कि शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं. फिर चाहे वो वेडिंग वेन्यू हो, या फिर गेस्ट लिस्ट सब से जुड़ी डिटेल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसी बीच आलिया और रणबीर के एक पुराने वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस वीडियो में रणबीर कपूर को आलिया भट्ट भरी महफिल में प्रपोज करती हुई नजर आ रही हैं. स्टेज पर जाकर आलिया जैसे ही रणबीर को आई लव यू कहती हैं, वो शर्म से लाल हो जाते हैं.

वहीं वीडियो में कैटरीना कैफ एकटक देखती हुई नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में दीपिका पादुकोण का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है. बता दें कुछ साल पुराना है ये वीडियो. आलिया भट्ट को इस दौरान उनकी फिल्म राजी के लिए अवॉर्ड मिला था. ऐसे में उन्हें सबको थैंक्यू बोलते देखा गया. इसी बीच उन्होंने रणबीर कपूर को भी प्रपोज कर दिया. जिसे देख और सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया. वहीं रणबीर कपूर का चेहरा भी शर्म से लाल हो गया. एक तरफ वीडियो में जहां रणबीर को शर्म से चेहरा छुपाते हुए देखा गया.

वहीं आलिया का ये प्रपोजल सुन कैटरीना कैफ काफी शॉक्ड दिखाई दीं. एक्ट्रेस को पता होता है कि वो कैमरे की नजर में हैं. इसलिए वो बस एकटक देखती रहती है. मालूम हो एक वक्त ऐसा भी था जब कैटरीना ने रणबीर को अपना दिल दे दिया था. काफी लंबे वक्त तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. हालांकि कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की. सबसे मजेदार बात तो ये है कि कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट बेस्ट फ्रेंड हैं. कैटरीना अब अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं, साल 2021 में उन्होंने विक्की कौशल से शादी की.

ये भी पढ़ें:- हूबहू मां अमृता सिंह से मिलती है सारा अली खान की शक्ल, एक्ट्रेस ने अपने लुक्स पर कही ये बात!

ये भी पढ़ें:- अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ ने इन तीन खूबियों की वजह से कर ली थी करीना से शादी!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget