एक्सप्लोरर

Netflix सीरीज Squid Game ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इन कारणों से बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज

Squid Game Web Series: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Squid Game दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है. पॉपुलैरिटी के मामले में इस वेब सीरीज ने कई रिकॉर्डस को तोड़ते हुए ब्रिजर्टन को भी पछाड़ दिया है.

Squid Game Web Series: डिजिटल के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज आए दिन रिलीज की जाती है. एक महीने पहले यानी 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर Squid Game नाम के एक वेब सीरीज का प्रीमियर हुआ. इसी सीरीज ने महज एक महीने में कई सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए. दुनियाभर में लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

नेटफ्लिक्स ने इस शो की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, साउथ कोरिया की Squid Game अब तक की सबसे बड़ी सीरीज लॉन्च कही जा रही है. पॉपुलैरिटी के मामले में Squid Game  बड़े-बड़े वेब सीरीज को पछाड़ नंबर एक पर कब्जा कर लिया है. लोगों में Squid Game के प्रति खूब दीवानगी देखी जा रही है. इतना ही नहीं इस वेब सीरीज पर आधारित एक अलार्म क्लॉक भी लॉन्च होने वाली है. सबसे मजेदार बात तो ये है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में Squid Game के एक छोटे से क्लिप के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने की कोशिश की थी.

एक महीने में 11 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

इस कोरियाई शो ने रिलीज होते ही चार हफ्ते के अंदर 11 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए, जिसे अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है. इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ब्रिजर्टन को भी इस शो ने पछाड़ दिया है. 28 दिनों में ब्रिजर्टन  को 82 मिलियन व्यूज मिले थे. इस वेब सीरीज के किसी भी एपिसोड को अगर 2 मिनट से ज्यादा देखा जा रहा है तो नेटफ्लिक्स उसे व्यूज में काउंट कर रहा है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर पोस्ट शेयर कर बताया कि Squid Game सीरीज को 11 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा है.

Squid Game को 30 से भी ज्यादा भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे ये हर जगह के लोगों तक आसानी से पहुंच सके. Squid Game को 9 एपिसोड में रिलीज किया गया है. पहले सीजन का रनटाइम 8 घंटे 12 मिनट के करीब का है. इस सीरीज में 456 लोगों का एक ग्रुप जो कर्ज में डूबा होता है एक कोरियाई गेम का हिस्सा बनता है. ये गेम कोरियाई बच्चों के खेल पर आधारित होता है. लोगों को पैसों का लालच दिया जाता है जिससे वो गेम का हिस्सा बन सकें. उसके बाद सभी लोगों को मार दिया जाता है. इस गेम को जीतने वाले शख्स को 38.7 मिलियन डॉलर की राशि मिलती है. 

ये भी पढ़ें-

Zareen Khan Video: 34 की उम्र में नई ड्रेस पहनकर ऐसे झूमीं Zareen Khan कि..., बार-बार देखा जा रहा है उनका ऐसा Video

Aryan Khan Video Call: पापा Shah Rukh और मम्मी Gauri को देखते ही बिलख कर रोने लगे आर्यन खान, ऐसी थी तीनों की हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget