एक्सप्लोरर

'ए सूटेबल बॉय' को लेकर Netflix के दो अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, मंदिर में किसिंग सीन को लेकर जताई आपत्ति

वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' के जरिए लव जिहाद और हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स इंडिया के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई की है. बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव नेता गौरव तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी.

वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' के जरिए लव जिहाद और हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स इंडिया के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई की है. रीवा के सिविल लाइन थाने में ये शिकायत की गई थी, जिस पर एफआईआर दर्ज होने का फैसला किया गया. रीवा के रहने वाले और बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव नेता गौरव तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी.

गौरव तिवारी ने शिकायत में कहा था कि कुछ सीन्स से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात सही पाई गई है. एबीपी न्यूज ने नेटफ्लिक्स से इस संबंध में कल बात करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब देने से मना कर दिया था.

मध्यप्रदेश बीजेपी के युवा मोर्चा नेता गौरव तिवारी ने शनिवार शाम को इस वेब सीरीज का एक सीन का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एक किसिंग सीन मंदिर में फिल्माया गया है. उन्होंने इसे लेकर आपत्ति जताई है. इस सीन की शूटिंग एमपी के महेश्वर हुई है. इसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी पुलिस को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं.

गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'ए सूटेबल बॉय' का किसिंग सीन अगर मंदिर में फिल्माया गया है, तो ये हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने इसके मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का भी संकेत दिया है.

यहां देखिए नरोत्तम मिश्रा वीडियो पोस्ट-

धार्मिक भावनाएं आहत

नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा,"एक ओटीटी मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'ए सूटेबल बॉय' नामक फिल्म जारी की गई है इसमें बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं. मैंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है."

ये भी पढ़ें-

India's Best Dancer: सीजन 1 के विजेता बने अजय सिंह, ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख केस और मारुति कार

Drugs Case: भारती सिंह और उनके पति की जमानत याचिका पर नहीं होगी सुनवाई, जेल में कटेगी आज की रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget