एक्सप्लोरर

Swaran Ghar के इस सीन को देख लोगों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल, काम्या पंजाबी ने भी मारा ताना

Swaran Ghar : डेली सोप को मज़ेदार, मसालेदार और इंगेजिंग बनाने के लिए मेकर्स  कभी-कभी किसी भी हद तक चले जाते हैं. कई बार तो सीरियल में ऐसे-ऐसे सीन दिखा दिए जाते हैं जो व्यूअर्स का दिमाग चकर देते हैं.

Swaran Ghar Video : डेली सोप को मज़ेदार, मसालेदार और इंगेजिंग बनाने के लिए मेकर्स  कभी-कभी किसी भी हद तक चले जाते हैं. कई बार तो सीरियल में ऐसे-ऐसे सीन दिखा दिए जाते हैं जो व्यूअर्स का दिमाग चकर देते हैं और लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है. जैसे हाल ही में टीवी एक्ट्रेस संगीता घोष के सीरियल 'स्वर्ण घर' का एक क्लिप सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. ये वीडियो शेयर कर लोग इसका मज़ाक उड़ा रहे हैं. वहीं  फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी वीडियो को रीशेयर कर इस पर तंज कसा है.

क्या है वीडियो में?
वीडियो में संगीता घोष और एक्टर अजय चौधरी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि संगीता और अजय हॉस्पिटल में खड़े हैं. दोनों एक दूसरे से बात कर ही रहे होते हैं कि तभी संगीता अपना दुपट्टा उठाकर कंधे पर डालती हैं जो जाकर पीछे एक पंखे में फंस जाता है. हैरान करने वाली बात ये होती कि दुपट्टा फंसकर खिंचता ही जाता है और खत्म होने का नाम ही नहीं लेता. वीडियो में ये भी नहीं दिखता कि संगीता और पंखे के बीच कितना फासला है. खैर...अजय लाख कोशिश करते हैं कि संगीता के गले से दुपट्टा निकाल सकें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता.आसपास ख़ड़े सारे लोग तमाशा देखते रहते हैं सिर्फ एक लड़की पंखे का प्लग निकालने की कोशिश करती है वो भी वो कर नहीं पाती. आखिर में अजय को कुछ नहीं सूझता  तो वो संगीता का दुपट्टा अपने मज़बूत दातों से ही काट देते हैं. ये पूरा वीडियो इस कदर फिल्मी है कि लोग बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे हैं.

काम्या ने उड़ाया मज़ाक :
वीडियो पर काम्या ने भी रिएक्ट करते हुए टीवी कंटेंट पर तंज कसा है. काम्या ने लिखा, 'यही वजह है कि कुछ शानदार एक्टर्स होने के बावजूद टीवी कंटेंट को फिल्मों और वेब की तुलना में कम आंका जाता है'. आपको बता दें कि इस सीरियल में रॉनित रॉय भी लीड रोल में हैं.

HIT-The First Case Release Date: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की 'हिट' इस दिन होगी रिलीज, साउथ फिल्म की है हिंदी रीमेक

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget