एक्सप्लोरर

क्यों मां को नहीं दिखती बेटियों में अपनी झलक? सवालों के जवाब ढूंढने निकलेंगी काम्या और शेफाली

Sanjog Serial : सोचिए कैसा हो अगर किसी मां को यही ना पता हो कि उसकी बेटी किसी और कोख से आई है. कुछ ऐसा ही होगा ज़ी ‘संजोग’ में.

Sanjog Serial : सोचिए कैसा हो अगर किसी मां को यही ना पता हो कि उसकी बेटी किसी और कोख से आई है. कुछ ऐसा ही होगा ज़ी टीवी के इंटेंस फैमिली ड्रामा ‘संजोग’ में जहा ज़िंदगी के अलग-अलग रास्तों से गुजर रहीं दो मांओं का सफर जहां वो यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर क्यों उन्हें खुद अपनी ही बेटियों में नहीं मिलती अपनी झलक. ज़ी टीवी पर 22 अगस्त से शुरू हो रहे इस नए शो में शेफाली शर्मा, काम्या पंजाबी, रजनीश दुग्गल और रजत दहिया जैसे सितारे नजर आएंगे . मुंबई में इस शो का ग्रांड लॉन्च हुआ और abp न्यूज भी इसका हिस्सा बना.

यह एक इंटेंस फैमिली ड्रामा है, जिसमें दो मांओं अमृता और गौरी का सफर है. इन दोनों मांओं की दुनिया एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन दोनों में एक बात बिल्कुल एक जैसी है. दोनों ही इस उलझन से गुजर रहे हैं कि उनमें अपनी बेटियों की झलक क्यों नहीं मिलती. लेकिन वो इस बात से अनजान हैं कि जिस बेटी की वो अब तक परवरिश करती रही हैं, उन्होंने किसी और कोख से जन्म लिया है! ये शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सिर्फ जी टीवी पर आएगा.

ये शो जोधपुर के बैकग्राउंड पर बना है, जिसमे शेफाली शर्मा और काम्या पंजाबी जैसे दमदार चेहरे  दो मांओं अमृता और गौरी का रोल निभा रहे हैं, वहीं उभरते यंग सितारे हेज़ल शाह और हेत्वी शर्मा उनकी बेटियों तारा और चंदा के रोल में हैं.  मशहूर एक्टर्स रजनीश दुग्गल और रजत दहिया इस शो में  राजीव कोठारी (अमृता के पति) और गोपाल (गौरी के पति) के रोल में हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

ABP न्यूज ने इस शो के लॉन्च पर शो टीम से बातचीत की. शेफाली शर्मा ने कहा, ‘‘मैं ज़ी टीवी और रश्मि शर्मा टेलिफिल्म्स की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे अमृता जैसा रोल निभाने का एक बड़ा मौका दिया. मुझे उम्मीद है कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगी, क्योंकि इस किरदार में बड़े अनोखे गुण हैं. वो सीधी-सादी, नरमदिल औरत हैं और उसमें स्वाभाविक रूप से मातृत्व का गुण है. मुझे यकीन है कि दर्शक इस रोल से जुड़ेंगे और इस किरदार को पसंद करेंगे! जो बात इस शो को और दिलचस्प बनाती है, वो यह कि मैं पहली बार स्क्रीन पर मां का रोल निभाऊंगी और मुझे अमृता के किरदार के साथ आगे बढ़ने का इंतजार है.''

काम्या पंजाबी ने कहा, ‘‘मुझे ऐसे रोल निभाना पसंद है, जो मुझे एक एक्टर के तौर पर चुनौती दें. गौरी का किरदार बहुत अच्छी तरह से लिखा गया है और इसमें बहुत-सी परते हैं. वो एक दमदार, आत्मनिर्भर महिला है और अपने परिवार के लिए उसका प्यार जताने का बड़ा अनोखा है. संजोग दो मांओं - अमृता और गौरी की कहानी है, जो इस बात की असली वजह से अनजान है कि आखिर उनके बच्चे उनसे इतने अलग क्यों है. मैं इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget