एक्सप्लोरर

क्या बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद 'Bigg Boss 13' में नजर आएंगी जायरा वसीम?

जायरा वसीम को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा कि वो टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बन सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स के द्वारा जायरा को अप्रोच किया गया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा करने का फैसला करके सबको हैरान कर दिया था. जायरा के ऐलान के बाद कई खबरें सामने आईं जिसमें कहा गया कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा कि ये सब खबरें झूठ हैं.

अब जायरा वसीम को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा कि वो टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बन सकती हैं. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स के द्वारा जायरा को अप्रोच किया गया है.

उन्होंने एक सूत्र के हवाले से अपने रिपोर्ट में कहा, ''आपको शायद याद होगा कि भाबी जी घर पर हैं के विवाद के बाद शिल्पा शिंदे ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था. लेकिन बाद में वो बिग बॉस के घर में पहुंची और जीती भी. साथ ही शो के बाद उन्हें खासा पॉप्यूलैरिटी भी मिली. इसी तर्ज पर अब जायरा वसीम को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. खास बात ये है कि उन्होंने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है.''

IN Depth: जायरा का बॉलीवुड को अलविदा, जानें उनका अब तक का सफरनामा

अब ये खबरें सच साबित होती हैं या फिर सिर्फ अफवाहें हैं. ये जानने के लिए फिलहाल जायरा वसीम के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा. आपको बता दें कि जायरा वसीम ने 30 जून को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला लिया. उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहने के पीछे की वजह उनके पेशे को उनकी आस्था के आड़े बताया है.

 जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा, ''मैंने पांच साल पहले एक फैसला लिया जिसने मेरी ज़िंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी. मैंने बॉलीवुड में कदम रखा. यहां मुझे बहुत पॉपुलैरिटी मिली, पब्लिक का अटेंशन मिला. मुझे यूथ रोल मॉडल के तौर पर देखा गया. हालांकि ये ऐसा कुछ नहीं था जो मैं करना चाहती थी, या बनना चाहती थी. खासकर, मेरे सफल और असफल होने के संबंध में जो बाते हैं वो मैं अब समझने लगी हूं.''

ये भी पढ़ें, 

जायरा वसीम के फैसले पर बोले अनुभव सिन्हा, उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए

जायरा वसीम के फैसले पर स्वामी चक्रपाणी का बड़ा बयान, कहा- हिंदू एक्ट्रेसेस भी लें इससे सीख

ज़ायरा वसीम के समर्थन में आई कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिवसेना ने की फैसले की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
Embed widget