एक्सप्लोरर

जब 'रामायण' की शूटिंग के दौरान सेट पर नजर आया था सांप, दीपिका चिखलिया ने बताया वो मंजर

सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक किस्सा साझा किया है. दीपिका ने उस मंजर का जिक्र किया जब शो के सेट पर सांप नजर आया था.

दूरदर्शन की रामायण की सफलता के बाद, रामानंद सागर की रामायण अब स्टार प्लस पर दिखाई जा रही है. रामायण काफी समय से चर्चा में है. शो में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे सुनील लहरी काफी समय से शूटिंग की कहानियों को साझा कर रहे हैं. अब शो में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक किस्सा साझा किया है. दीपिका ने एक सीन के बारे में एक बात सबसे साझा किया है. इस सीन में, राम, सीता और लक्ष्मण एक पेड़ के नीचे बैठे हैं.

तीनों अपने काम में लगे हैं. लक्ष्मण अपने धनुष को ठीक कर रहे हैं, राम सूर्य नमस्कार कर रहे हैं. फोटो को साझा करते हुए, दीपिका ने लिखा "यह इस सीन के पीछे की कहानी है. हम शूटिंग में व्यस्त थे. वह दिन सामान्य दिनों की तरह था. सीन के अंत के बाद, हमारे कैमरामैन अजीत नाइक आए और कहा कृपया इस स्थान को खाली कर दें और खास तौर पर 'पेड़ के नीचे खड़े नहीं हों. इतनी जल्दी में सब कुछ क्यों हो रहा है नहीं पता था. उन्होंने तकनीशियन को जगह खाली करने के लिए कहा." सीन के बारे में जिक्र करते हुए दीपिका ने आगे बताया, "जो कुछ भी हो रहा था, उससे सागर साहब (रामानंद सागर) भी चौंक गए. फिर उन्होंने पेड़ पर एक मोटे सांप को लटके होने का इशारा किया. बस फिर, यह देखकर हम सभी अपनी जान बचाने के लिए भागे."

उल्लेखनीय है इन दिनों दीपिका चिखलिया भी प्रशंसकों के साथ अपने निजी जीवन से संबंधित बातों को साझा कर रही हैं. उसने कुछ समय पहले अपनी बेटियों के बारे में बताया था, इसके अलावा वह अपने पुराने समय की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें इंस्टा पर शेयर कर रही हैं. कुछ समय पहले, उन्होंने अपने पिता की दो तस्वीरें साझा कीं, और एक तस्वीर में, वह अपने माता-पिता के साथ खड़ी देखी गई.

ये भी पढ़ें:

चाय के कप की तस्वीर पोस्ट करने से ट्रोल हुईं माहिरा खान, फिर अभिनेत्री ने कमेंट कर दिया करारा जवाब दूध और गुलाब की पंखुड़ियों से भरे Bathtub में दिखा उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज, Photo हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget