एक्सप्लोरर

इस सीन को शूट करने के लिए रामानंद सागर ने कौवे से की थी प्रार्थना, फिर हुआ था ऐसा चमत्कार

Ramayan Incident: रामायण को रामानंद सागर ने डायरेक्ट किया था. इस शो के लिए रामानंद सागर ने एक बार कौवे से प्रार्थना की थी. इस बारे में उनके बेटे प्रेम सागर ने बताया था.

Ramayan Incident: टीवी पर रामानंद सागर की रामायण हर किसी ने देखी है. इस शो की लोगों के दिलों में एक स्पेशल जगह है. टीवी पर रामायण लाने वाले रामानंद सागर थे. जिस तरह से उन्होंने अपने शो में हर बारीकी से काम किया था उसके वो काबिल-ए-तारीफ थे. मगर एक सीन को शूट करने में सभी को परेशानी हो गई थी. सीन को शूट करने में इतनी परेशानी हो रही थी कि खुद रामानंद सागर ने कौए से प्रार्थना की थी.

रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया, राम बनें अरूण गोविल को लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं. बीते कई सालों में रामायण को लेकर कई कहानियां सामने आई हैं लेकिन एक ऐसी भी है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है.

इस सीन को शूट करना हो गया था मुश्किल
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में ये कहानी बताई थी. उन्होंने बताया था कि जब उनके पिता भगवान राम के बचपन का सीन शूट कर रहे थे तो बहुत मुश्किल आई थी. एक सीन शूट करना था जिसमें रामलला को काकभुशुण्डि नामक कौवे के साथ खेलते हुए दिखाना था. इस सीन में दिखाना था कि कौआ रामलला के साथ खेल रहे हैं और उनका खाना चुराने की कोशिश कर रहे हैं.

कौवे से की थी प्रार्थना
उसी इंटरव्यू में प्रेम सागर ने बताया कि उनके पिता रामानंद सागर ने क्रू के लगभग सभी लोगों से कहा था कि वे बाहर जाकर एक कौआ लेकर आएं. काफी मशक्कत के बाद क्रू मेंबर्स कुछ कौओं को पकड़कर सेट पर लाए. हालांकि, उनमें से कुछ उड़ गए और सिर्फ एक कौआ बचा. कई लोगों ने रामानंद सागर से कहा कि कौवे के पैर बांध दें, नहीं तो वह भी उड़ जाएगा. लेकिन डायरेक्टर को भगवान पर भरोसा था और उन्होंने कुछ ऐसा किया जो जादू से कम नहीं था. रामानंद सागर ने कहा-'हे काकभुशुण्डि जी, मैं मुसीबत में हूं, मेरी मदद करो. हमें यह एपिसोड अगले हफ़्ते भेजना है. लाखों लोग इसे देखेंगे.' जैसे ही उसने अपनी प्रार्थना पूरी की, कौआ चमत्कारिक रूप से उस बाल कलाकार के चारों ओर घूमने लगा, जो युवा भगवान राम की भूमिका निभा रहा था. वो बच्चे के साथ खेलने लगा और वहां से उड़ा भी नहीं. इस घटना को देखकर वहां मौजूद सब लोग चौंक गए थे.

ये भी पढ़ें: कहा जाता था बी ग्रेड हीरो, कोई एक्ट्रेस नहीं करना चाहती थी साथ काम, फिर जीनत अमान की वजह से चमकी थी किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget