एक्सप्लोरर

TKSS: ‘विक्की कौशल से कुछ सीखो’, सुमोना के ऐसा कहने पर कपिल शर्मा ने दिया मजेदार जवाब, नहीं रोक पाएंगे हंसी

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में कैटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने पहुंचीं, जहां उनके पति विक्की कौशल का भी जिक्र हुआ.

The Kapil Sharma Show: फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है. कई सालों से ये शो टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी पल्टन के साथ मस्ती करके लोगों को एंटरटेन करते हुए नजर आते हैं. शो में कई फिल्मी सितारे भी आते रहते हैं. इस हफ्ते भी बॉलीवुड सितारों के साथ कपिल शर्मा के शो की महफिल जमेगी. इस वीकेंड ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) की स्टार कास्ट दिखाई देगी.

आने वाले एपिसोड में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोनी ने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में कैटरीना कैफ भूत बनकर कपिल शर्मा को डराती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, कपिल भूत बनीं कैटरीना कैफ के साथ भी फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं.

विक्की कौशल के नाम पर हुई मस्ती
कपिल कहते हैं कि, अगर भूत कैटरीना जैसी हों तो लोग खुद उठकर कब्रिस्तान जाए. इसके बाद उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakraborty) कपिल से कहती हैं कि, उन्हें विक्की कौशल से कुछ सीखना चाहिए. वह अपनी पत्नी कैटरीना से कितना प्यार करते हैं. कपिल मजाक में कहते हैं, “इनको तो करेंगे ही. विक्की को बोलो हिम्मत है तो तुम्हें करके दिखाए.” ये सुन सभी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

कपिल ने खींची सिद्धांत की टांग
यही नहीं, कपिल सिद्धांत की भी टांग खींचते हैं. वो कहते हैं कि, बिग बी शो में 2 बार आ चुके हैं और आमिर खान एक बार भी नहीं आए, लेकिन उन्हें 3 बार मौका मिल गया. कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को लेकर भी शो में ढेर सारी मस्ती होती है. प्रोमो से साफ है कि, आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.

बात करें ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट की ये तो फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: सलमान खान ने अंकित गुप्ता को लगाई फटकार, बोले- 'आप किसी काम के नहीं हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget