एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकाय दर्ज, एडिटर से अभद्र भाषा और बेटी के लिए कही थी अपमानजनक बातें

कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ SpotboyE मीडिया संस्था ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट के सलमान खान को सपोर्ट किया था साथ ही मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था. इसके बाद कपिल शर्मा के खिलाफ SpotboyE मीडिया संस्था ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. दरअसल, कपिल ने सोशल मीडिया पर SpotboyE के एडिटर वी लालवानी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

इसके बाद उस एडिटर ने कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "शायद वो अपने खिलाफ कुछ खबरे से परेशान हैं. मैं सिर्फ अपना काम कर रहा था. उन्होंने मुझे कॉल किया और अभद्र भाषा में बात की और मेरी बेटी के खिलाफ भी अपमानजनक बातें कही. उन्होंने अपनी सफलता को बहुत अच्छी तरह से संभाला लेकिन अपने गिरते करियर को नहीं संभाल पा रहा हैं." जानकारी के लिए बता दें कि एडिटर लालवानी के दो बेटे हैं, उनकी कोई बेटी नहीं है.

कपिल शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकाय दर्ज, एडिटर से अभद्र भाषा और बेटी के लिए कही थी अपमानजनक बातें

वहीं अब एंटरटेनमेंट वेबसाइट SpotboyE की खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने कपिल शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. बता दें कि कपिल शर्मा ने अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, उनकी बहन निती सिमोस और SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. कपिल शर्मा ने इन तीनों पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था. कपिल ने आरोप लगाया था कि उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है और 25 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है. उन्होंने शिकायत में लिखा था कि ये पैसे ना दिए जाने के बाद ही अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

हालांकि SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कपिल शर्मा के तमाम इल्जामों पर अपनी सफ़ाई विस्तार से दी और उनकी गाली-गलौच वाली भाषा की भर्त्सना की. 25 लाख रुपये की मांग के आरोपों को भी विक्की ने सिरे से खारिज़ कर दिया और कहा कि उनकी कंपनी भी कपिल पर लीगल कार्रवाई के बारे में विचार कर रही है. विक्की का कहना है कि अगर अभी कपिल अपनी हरकतों के लिए उनसे माफ़ी मांग लें तो मामला सुलझ सकता है.

कपिल के इस रवैये को देखते हुए अब उनके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है.

ये है पूरा मामला:

दरअसल उस समय फैंस को हैरानी हुई जब कपिल के ट्विटर अकाउंट से अचानक गालियां दी जाने लगीं. सबसे पहले कपिल के अकाउंट से सलमान खान को लेकर ट्वीट किया गया. सलमान का पक्ष लेते हुए कपिल के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फ़ख़्र से बताते हैं की हमने. शेर का शिकार किया… मैं मिला हूं उनसे. सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. अच्छा आदमी है.. मुझे नहीं पता उन्होंने ये किया है या नहीं. लेकिन उनके अच्छे पक्ष को देखा जाना चाहिए. घटिया सिस्टम. मुझे अच्छा काम करने दो.” आपको बता दें कि कपिल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस वजह से हम आपको उन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स नहीं दिखा सकते.”

इसके अलावा भी कई और ट्वीट किए गए जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. बाद में इस बारे में कपिल ने जानकारी देते हुए लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया था, कृपया पिछले अपमानजनक ट्वीट्स को अनदेखा कर दें. आप को हुई दिक्कत के लिए मैं माफी मांगता हूं." लेकिन कुछ ही देर में उनके अकाउंट से माफीनामे को भी हटा लिया गया.

कपिल शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकाय दर्ज, एडिटर से अभद्र भाषा और बेटी के लिए कही थी अपमानजनक बातें

आज फिर कपिल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा वो उनके दिल की बात थी. बाद में उनकी टीम ने उनके अकाउंट से वो ट्वीट् हटा दिए. कपिल ने ट्विटर पर लिखा, ''मैं जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था. मेरे टीम ने उसे डिलीट कर दिया लेकिन मैं बिकाऊं रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं. वो कुछ पैसों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म."

इसके बाद कपिल ने शिकायत की कॉपी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कुछ लोग पैसों के लिए आपको बदनाम करने की कोशिश करते हैं लेकिन गलत के खिलाफ स्टैंड लेने में समय लगता है. मैं ले रहा हूं और हमेंशा लेता रहूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
Entertainment News Live: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो...', AICWA को शिल्पा शिंदे ने दिया जवाब, महाराष्ट्र CM से की थी कार्रवाई की अपील
Live: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो...', AICWA को शिल्पा शिंदे ने दिया जवाब, महाराष्ट्र CM से की थी कार्रवाई की अपील
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया ट्रैक देख मेकर्स पर भड़के फैंस, ऑफ-एयर होने की खबरें आई सामने
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया ट्रैक देख मेकर्स पर भड़के फैंस, ऑफ-एयर होने की खबरें आई सामने

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget