एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर Shoaib Ibrahim ने निकाला गुस्सा, ट्रोलिंग पर कहा- लोग मुझे बोल रहे पाकिस्तान चले जाओ

Pahalgam Terror Attack: शोएब इब्राहिम ने पहलगाम टेरर अटैक पर रिएक्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने व्लॉग को लेकर हुई ट्रोलिंग पर भी अपनी बात रखी.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर कोई गुस्से में हैं. एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की थी. हमले वाले दिन ही शोएब श्रीनगर से दिल्ली पहुंचे थे. शोएब अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और बेटे रुहान के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. हालांकि, शोएब जब दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया और साथ ही व्लॉग को लेकर जानकारी दी. जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. अब एक्टर ने पहलगाम हमले और ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है. 

शोएब इब्राहिम ने कहा ये

शोएब ने व्लॉग में कहा, 'कश्मीर में जो दर्दनाक हमला हुआ है उसकी वजह से मन अच्छा नहीं है. हम भी कश्मीर में थे. जब भी दुनिया में आतंकी हमला होता है तो सर झुकता है इंसानियत का. उससे ज्यादा सिर झुकता है मुस्लिम का. जैसे मेरा. मैं दो गुना ज्यादा शर्मिंदा हूं कि जिन दहशतगर्दों ने ये किया है, धर्म पूछ पूछ कर मारा है. नीचता की हद पार की है. उनके नाम मुस्लिम हैं. लेकिन मैं उनकों मुस्लमान नहीं मानता. मैं उनको इंसान नहीं मानता हूं. जो इंसान धर्म के नाम पर बेगुनाह को मारता है तो वो मेरी नजर में इंसान ही नहीं है. न ही मुस्लिम है.'

इसके अलावा शोएब ने कहा, 'इन दहशतगर्दों को दर्दनाक सजा दी जाए. कश्मीर और कश्मीर के लोग ये डिजर्व नहीं करते. इन लोगों को पकड़कर चोराहे पर लटकाया जाए. इनकी चमड़ियां निकाली जाए दुनिया के सामने और उसके बाद उन्हें दो गज जमीन भी न दी जाए. कभी भी कोई धर्म गलत नहीं होता है. हमेशा इंसान गलत होता है. कुछ दहशतगर्दों की वजह से पूरी कम्युनिटी टारगेट हो रही है. मुझे कितनी बातें सुनने को मिल रही हैं. लोग बोल रहे कि पाकिस्तान चले जाए. अरे क्यों चले जाएं पाकिस्तान. मेरे बाप-दादा ने ये जमीन चुनी है. हम इस जमीन पर सजदा करते हैं और इसी जमीन पर दफन होंगे.'

शोएब ने व्लॉग वाली ट्रोलिंग पर कहा कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था, तब वो फ्लाइट से कुछ समय पहले ही लैंड हुए थे. उन्हें पूरी खबर नहीं पता थी. उन्होंने सिर्फ अपना अपडेट देने के लिए ये पोस्ट डाला था, जिसको लेकर बिना वजह इतना मसला हो गया. शोएब ने ये भी कहा कि मेरी पूरी फैमिली को बिना किसी कारण से ट्रोल किया जाता है. हमने फिर भी व्लॉग नहीं डाला. बाकी लोगों ने तो व्लॉग भी डाले, गाने के प्रमोशन भी किए. सभी लोग अपना-अपना काम कर रहे हैं. आप लोग भी कर रहे होंगे. क्या आप लोग खाना नहीं खा रहे हैं?

ये भी पढ़ें- Watch: अक्षय कुमार ने पहलगाम हमले पर फिर किया रिएक्ट, भरी महफिल में कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget