एक्सप्लोरर

शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की वजह सेल्फ मेडिकेशन की वजह से कार्डियक अरेस्ट हो सकती है. वहीं पुलिस ने फाउलप्ले की आशंका से इंकार किया है.

Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत के पीछे की वजह हर कोई जानना चाहता है. ऐसे में उनकी पोस्टमोर्टेम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने अपना ओपिनियन रिजर्व रख लिया है. मुंबई पुलिस सूत्रों के दावा किया है कि शेफाली की मौत सेल्फ मेडिकेशन के चलते कार्डियक अरेस्ट से हुई हो सकती है.

सूत्रों ने आगे बताया कि कूपर अस्पताल की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मौखिक रूप से उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ऐसी आशंका के बारे में जानकारी दे दी है

शेफाली लंबे समय से बिना डॉक्टर की सलाह के दवा ले रही थीं
पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान अब तक शेफाली के पति पराग त्यागी, माता-पिता समेत 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. सभी ने यह स्पष्ट किया है कि शेफाली लंबे समय से बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ दवाएं ले रही थीं और परिवार ने किसी पर किसी तरह का सवाल खड़ा नही किया है.

पुलिस को शेफाली के फ्रिज और टेबल ड्रॉउर से कई दवाएं बरामद हुई हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन कैप्सूल, पैन डीएसआर, स्किन व्हाइटनिंग कैप्सूल, हाई डोज एंटी-एजिंग इंजेक्शन सहित अन्य दवाएं शामिल हैं. दावा है कि इनमें से कुछ दवाएं शेफाली बिना डॉक्टर की सलाह के ले रही थीं.

शेफाली ने फ्रिज से बचा हुआ फ्राइड राइस खाया था
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेफाली के घर काम करने वाली नौकरानी ने अपने बयान में दावा किया कि 27 जून को सत्यनारायण पूजा के बाद शेफाली ने फ्रिज से बचा हुआ फ्राइड राइस गर्म कर खाया और इसके बाद एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया. हालांकि अब तक की जांच में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है, लेकिन चूंकि मामला एक सेलिब्रिटी से जुड़ा है, इसलिए मुंबई पुलिस फाइनल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

शेफाली की मौत ने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि सेल्फ मेडिकेशन कितना खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-16 साल की उम्र में हुई शादी, 17 में बनी मां और 18 में हुआ तलाक, फिर बनीं टीवी की सबसे ग्लैमरस विलेन

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget