एक्सप्लोरर

'ये 6 महीने भी नहीं टिकेगी...',मुफ्ती से शादी के बाद लोगों ने सना को मारे थे ऐसे-ऐसे ताने, बयां किया दर्द

Sana Khan On Marriage With Mufti Anas : सना खान ने जब मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह किया तो सब इस बात से हैरान रह गए थे. उस वक्त कई लोगों ने सना को सुनाया था कि उनकी शादी 6 महीना भी नहीं टिकेगी.

Sana Khan On Marrying Maulana Mufti Anas: कभी ग्लैमर वर्ल्ड में चमकने वालीं सना खान अब इन दिनों अपनी जिंदगी बड़ी ही सादगी के साथ जी रही हैं. सना ने ग्लैमर वर्ल्ड से मुंह फेर लिया है और अब पति मुफ्ती अनस के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं. सना खान ने जब मौलाना मुफ्ती अनस संग निकाह किया तो सब हैरान रह गए थे. वहीं इंडस्ट्री से भी कई लोगों को इस बात से हैरानी हुई थी कि सना खान ने मौलाना से निकाह रचाया है.

इस दौरान सना को सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ काफी कुछ सुनने को मिला था. ये तक कहा गया था कि सना इस शादी में 6 महीने भी नहीं टिक पाएंगी. लेकिन सना ने उन सभी लोगों को गलत साबित किया. एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद अपना दर्द बयां किया था.

सना खान ने बताया अपना दर्द
सना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे खुद को बहुत खुशकिस्मत समझती हैं कि उन्हें अनस मिले. वे ऑफ इस्लाम यू ट्यूब चैनल के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे अनस मिले और ऐसे सास ससुर मिले जिन्होंने ऐसी सिचुएशन में मुझे अपनाया.'

सना ने आगे कहा- 'ऐसे बहुत लोग थे जिन्होंने मुझे खूब ताने दिए. मुझे कहा गया कि 6 महीने भी नहीं टिकेगी. मैं वापस वही हो जाऊंगी जो मैं थी. उस वक्त मैं अल्लाह को बस यही कहती थी कि अल्लाह मुझे सब्र दे, और इन सब लोगों को दिखा दे कि ये कितने गलत हैं. शायद जब वक्त जाएगा तो लोग अपना नजरिया बदलेंगे. मैं जिन तकलीफों से गुजर रही हूं, अल्लाह मेरे बाद और मेरे जैसी आने वाली लड़कियों को इन तकलीफों से न गुजरना पड़े. अनस को देख कर लड़के ऐसा करने के लिए आगे बढ़ें.'

जब मुफ्ती अनस से हुई थी सना खान की मुलाकात
उन्होंने बताया कि सना जब उमराह के लिए जाती थीं, तो पांचों वक्त यही दुआ मांगती थीं. उन्होंने कहा- 'मैं 5 बार उमराह गई हूं और पांचों बार में हर समय मैंने यही अल्लाह से मांगा कि अल्लाह मुझे हिदायत दे दे. इस जगह से मुझे निकाल दो बस.' साल 2018 में एक्ट्रेस मुफ्ती अनस से मिली थीं. उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआती दौर में तो अनस उन्हें बहन कहकर पुकारा करते थे. एक टॉक शो में खुद अनस ने भी इस बारे में बताया था कि उन्होंने पहले सना को बाजी कहकर ही पुकारा था.

ये भी पढ़ें: Hansika Motwani से लेकर स्वीनी खरा: टीवी के ये चाइल्ड आर्टिस्ट अब पार्टनर्स संग लाइफ को ऐसे कर रहे एंजॉय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget