एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19: सलमान खान ने बिग बॉस 19 के लिए घटाई अपनी फीस, 15 हफ्तों के लिए वसूलेंगे सिर्फ इतनी रकम

Salman Khan in Bigg Boss 19: इन दिनों खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 19 में सलमान खान ने अपनी फीस पहले के सीजनों के मुकाबले घटा दी है और वो शो को केवल 15 हफ्तों के लिए होस्ट करेंगे.

भारत का ससे चर्चित रिएलिटि शो बिग बॉस एक बार फिर से लौटने के लिए तैयार है. बिग बॉस का हर सीजन सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि उसके होस्ट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरता है. सलमान खान जब से शो से जुड़े हैं, तब से उनकी फीस हर बार चर्चा का विषय बनी है. लेकिन बिग बॉस 19 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है .

ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने इस सीजन के लिए अपनी फीस घटा दी है, जो अब दर्शकों और इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर बन गई है.

पहले लेते थे 250 करोड़, अब घटाकर किया इतना

बिग बॉस 18 में सलमान खान ने लगभग 250 करोड़ रुपये चार्च किए थे. वहीं सीजन 17 के लिए उन्होंने 200 करोड़ रुपये लिए थे. लेकिन इस बार , बिग बॉस 19 के लिए उनकी फीस 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. जो उनके पिछले टेलीविजन सीजनों की तुलना में लगभग आधी है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

खबरों के अनुसार, सलमान खान इस सीजन के शुरुआती 15 हफ्तों यानी लगभग तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे. उन्हें हर वीकेंड एपिसोड के लिए 8 से 10 करोड़ तक मिलने की बात सामने आई है. यानी पूरे सीजन के लिए वह लगभग 120- 150 करोड़ रुपये की फीस लेंगे. सलमान खान के तीन महीने होस्ट करने के बाद फिर फराह खान. करण जौहर और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स आखिरी महीनों के लिए होस्ट बन सकते हैं. 

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले देखा जाएगा

इस बार बिग बॉस 19 के नए सीजन को डिजिटल फर्स्ट प्रॉपर्टी के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो का एपिसोड पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा और इसके डेढ़ घंटे बाद कलर्स टीवी पर एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा. 

इस बार शो का बजट पहले से थोड़ा कम रखा गया है. यही कारण है कि सलमान खान की फीस में भी कटौती की गई है. 

इन सितारों को शो हुआ ऑफर

इस शो के लिए 20 सेलेब्स के नाम सामने आए हैं जिनमें गौतमी कपूर , धीरज धूपर , अलीशा पंवर, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, गौरव तनेजा, अपूर्वा मुखीजा, पुरव झा, श्रीराम चंद्रा और अशिर्फा खान जैसे सितारे भी शामिल हैं. 

बता दें, 21 जुलाई को सलमान खान ने बिग बॉस के प्रोमो का शूट किया था, जो राजनीति थीम पर है. बाकि अब देखना ये होगा कि कम फीस में भी सलमान खान अपने दबंग अंदाज में शो में नजर आएंगे या  नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget